For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 14 May Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशि वालों का होगा बेड़ा पार

|

आज किन राशियों की मेहनत होगी सफल और किसके लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। क्रोध और अविश्वास की भावना के कारण आज घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप किसी अटकी हुई व्यवसायिक योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। मुमकिन है आने वाले दिनों में आपको इसका अच्छा परिणाम मिले। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। उनकी दी हुई सलाह को नजरअंदाज न करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका खर्चीला स्वभाव आपको हो मुसीबत में डाल सकता है। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो आपको संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सलाह दी जाती है। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आप खुद ही पहल करें और अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। इसके अलावा आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम भी आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ज्यादा ठंडी चीजों के सेवन से बचें,

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय पूरी पारदर्शिता रखें अन्यथा आपके कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ आपका तालमेल बिगड़ने के भी आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज माता-पिता के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा है आपको अपने वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। हो सके तो आज अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करें और उन्हें खास होने का एहसास कराएं। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। काफी दिनों बाद आज आप अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आपका आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग प्राप्त करके आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। पैसों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें खासतौर पर आपको उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम तय समय पर बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। यदि आपको उक्त रक्तचाप की समस्या है तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

उच्च अधिकारियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपको मुसीबत में डाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके एक फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता आपका मार्गदर्शन करेंगे। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप जल्द से जल्द कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो जितना हो सके बचत पर ध्यान दें। इसके अलावा पैसों से जुड़ा लेन देन सावधानी से और सोचसमझ कर करें। यदि आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी तलाश खत्म हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। घुटनों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया कारोबार शुरू करने वाले हैं तो कागजी कार्रवाई में आप किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। तेल, अनाज, डेयरी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। दफ्तर में बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। अपनी प्रतिभा दिखाने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें। जीवनसाथी के साथ आज आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप विद्यार्थी और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितनी कड़ी मेहनत करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, खासतौर पर अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। यदि हाल ही में आपने कोई नया काम शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। हालांकि आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो आपको चेस्ट में जलन की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी, लोहे के कारोबारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके बड़े आपका समर्थन करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

केवल खयाली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। इसके अलावा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आप समझदारी से अपने फैसले लें, जल्द ही आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की जरूरत है,साथ ही आप गुस्से और तनाव से भी दूर रहें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। दफ्तर में कोई भी छोटा या बड़ा काम आज अधूरा न छोड़े तो बेहतर होगा। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। घर के छोटे सदस्यों की ओर से आज आपको कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होने के आसार हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 14 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 14 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, May 13, 2022, 18:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion