14th December Horoscope: ग्रहों की बदली चाल, इन राशि वालों की आज बढ़ेगी मुश्किलें

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेंगे आपके लिए तरक्की के द्वार? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। हालांकि आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। वहीं व्यापारियों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि आज आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। हो सके आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में फिर मिलाजुला रहने के आसार है। भूतों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की बात करें तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बातों बातों में राई का पहाड़ बन सकता है। इससे आपका काम भी प्रभावित होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खाने-पीने में लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कोई भी आर्थिक लेन देन आप जल्दबाजी में न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आप उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। साथ ही भविष्य में आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। दफ्तर में लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आपको बड़े बदलावों से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि आप उनकी मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं है तो आप शांति से उन्हें समझाने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से बचें। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको क्रोध और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

रोजगार की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी सूझ बुझ से आप बहुत ही अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आपके बड़े बुजुर्गों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज किसी करीबी की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सारी रुकावटें दूर हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे आपको उनकी पढ़ाई पर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में अपने कोई परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बड़े व्यापारियों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आप बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों के साथ जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे मामले में आपको जल्दबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथ या पैर में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। हो सकता है उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहें। पैसों की स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आप के कामकाज में तेजी आएगी। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपनी चीजों को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उनके चोरी होने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी छोटी सी गलती पर बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही करने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। साथ ही आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। बेवजह का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें अन्यथा आपके बीच की खटास बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप सूझ बुझ से काम लें। पैसों के मामले में दिनों औसत रहने वाला है। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Wednesday, December 14, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion