14th February Horoscope: दैनिक राशिफल से जानें प्यार के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कोई भी काम जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में करने से बचें अन्यथा आपसे बड़ी गलती हो सकती है और आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको कमर या पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो कोई भी कागजी काम करते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में बॉस आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिले। नौकरी के साथ यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी यह योजना आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे खर्चे न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आज आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। दफ्तर में अपने काम स्वयं ही पूरे करने का प्रयास करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ी डील करने वाली है तो सकता है किसी कारणवश आपकी यह डील बीच में अटक जाए। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आप काफी दबाव महसूस करेंगे। साथ ही आपसे गलतियां भी हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। विशेष रूप से अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन फायदेमंद रहेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको पैसों के मामले में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दिखावे में आप फिजूलखर्ची न करें अन्यथा भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में आपको अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें जल्द ही आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ आपको समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8: बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लंबे समय से कोट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपको इस परेशानी से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। खुद से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर भी आपके हाथ लगेगा। यदि आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते हैं तो बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। साथ ही आप अपनों के साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करें। अगर आपको लिवर से जुड़ी बीमारी है तो आप संभलकर रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज का बोझ बढ़ सकता है जिससे आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आज किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। हालांकि आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतना बड़ा फायदा आपको होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। इसके अलावा आपको कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होगा। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और आपको धन की प्राप्ति होगी। यदि आप इस धन का सही उपयोग करते हैं तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। विशेष रूप से यदि आप प्रॉपर्टी से जुड़े काम करते हैं तो अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों पर बहसबाजी करने से बचें। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के बड़े बुजुर्ग यदि कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को अनदेखा न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपको अपने किसी करीबी मित्र से कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Story first published: Tuesday, February 14, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion