For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14th January Horoscope: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, क्या है आपके भाग्य में?

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार मदद जरूर करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा और आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल पाएगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप व्यर्थ की चिंताओं से भी दूर रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:15

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने व्यवहार और वाणी का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको बॉस के इशारों को समझना होगा। आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह की चीजों को नष्ट करने से बचें। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:20

शुभ समय:सुबह 6 बजे से 8:35 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक आप पर वर्क लोड बढ़ सकता है। हो सकता है आपका कोई सहकर्मी आज छुट्टी पर रहे। ऐसे में आप अपने कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज पिता की ओर से लाभ संभव है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आप अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप अपने परिवार पर भी ध्यान दें। खासतौर पर इस समय बच्चों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से पेंडिंग है तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि किसी कारणवश जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह का क्रोध आपके लिए ठीक नहीं है। इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 5 बजे से 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। हो सकता है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। आपको खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:प्रातः 4:25 से 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लंबे समय के बाद आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। आप एक दूसरे का साथ पाकर बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के आसार हैं। कामकाज को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। नौकरी हो या व्यापार आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही कठिन रहने के आसार हैं। आपको वाद विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। साथ ही आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आज उसके सुलझने के आसार हैं। जल्द ही आपको बड़ा फायदा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज आपके हाथ से कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। एक दूसरे के साथ आप अपने मन की बात साझा कर पाएंगे। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से भी कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में समय का आपको अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। खासतौर पर यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आप अपनी यह आदत जल्द से जल्द बदलें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए कोई जरूरी खरीददारी भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही न करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:16

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक

English summary

Horoscope Today 14th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 14th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, January 14, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion