Latest Updates
-
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स
14 September Horoscope: खुशियां आज इन राशियों के जीवन में देंगी दस्तक, भाग्य का मिलेगा पूरा सपोर्ट
क्या आपकी किस्मत आपका साथ देगी और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। एक दूसरे को आपको दोबारा जानने का मौका मिलेगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। इतना ही नहीं आपके प्रिय को आज कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पैसों की कमी की वजह से बीच में ही अटक जाए। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अगर आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपका आवेदन सफल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती है। समय रहते आपको अपने बीच की खटास को कम करने की आवश्यकता है अन्यथा कहीं देर न हो जाए। आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आपको नकारात्मकता की भी अनुभूति होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और हो सकता है आप पुराना कोई कर्ज चुकाने में भी सफल रहें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी दिया जा सकता है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आपके कारोबार में वृद्धि होने के आसार हैं। यदि कुछ समय से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है घर के वातावरण में सुधार आने के आसार हैं। अगर आपको किडनी से जुड़ा कोई रोग है तो आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के सदस्य आज आपका कुछ ज्यादा ही ध्यान रखेंगे। आपके बड़े आज आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह की कमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप पूरी उर्जा और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। बेवजह की चीजों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी करने वाले जातकों को आज उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी तरक्की होने के आसार है और आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय:शाम 4:35 से 7:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। कमजोर आत्मविश्वास के कारण दफ्तर का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। आपके प्रदर्शन में गिरावट आने के आसार है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चिंता करने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा। उचित समय आने पर आपकी सारी परेशानियों का अंत जरूर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। यदि मन में कोई दुविधा है तो अपने जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करें। मुमकिन है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी खत्म होगी और आपका काम आगे बढ़ेगा। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण भी ले सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है। अतीत में किए गए परिश्रम का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आज बॉस आपको आपका प्रमोशन लेटर भी दे सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पिता के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपको सम्मान से पेश आने की जरूरत है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। अगर आप अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी अच्छा रहेगा जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी उर्जा और सकारात्मकता हर किसी को प्रभावित करेगी। बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजना में कोई बदलाव किया है तो आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी अच्छी रहेगी। आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको फूड पोइज़निंग हो सकता है। बेहतर होगा आप बाहर के खाने से परहेज करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों से सलाह लेने की आवश्यकता है। हालांकि जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप कोई भी कदम न उठाएं तो बेहतर होगा। बात जब रिश्तों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। यदि आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाता है तो आप उसे बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातक यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आप संभलकर रहें अन्यथा आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से मजबूती दिलाने वाला रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय को कोई खूबसूरत तोहफा भी दे सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं अपने परिजनों से बातचीत करने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहने के आसार है। आपके पास कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य होंगे जिन्हें आज ही आपको निपटाना होगा। ऐसे में आप काफी तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके सभी काम आपके योजना के अनुसार पूरे होंगे। कार्यों में सफलता मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो हो सकता है आज बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत दें। आप भविष्य में भी ऐसे ही परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय उचित है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा और वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











