Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
14 July Horoscope: इन राशियों पर रहेगी आज भोलेनाथ की विशेष कृपा
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आज किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। सहकर्मियों के साथ आपका टकराव भी हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी वाद विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको अपने रिश्तो को अहमियत देना होगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपका धन कहीं अटकने की भी संभावना है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेन देन न करें। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी है तो आज आपको बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, आपको बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कठिन कार्य तय समय पर पूरा होने से आप राहत की सांस लेंगे। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 3:05 से शाम 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपको पहल करनी चाहिए। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। ज्यादा गुस्सा और अहंकार आपके रिश्ते को कमजोर बना सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। यदि वे विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपकी कोई बड़ी चिंता भी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आप अपने करीबियों से सलाह लेकर आप अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके काम से संतुष्ट नहीं है तो आपको उनके इशारों को समझना होगा। आप जल्द से जल्द आप अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:50 से 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपको अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है और आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। अगर आप व्यापारी है और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको मनचाहा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे और किसी भी काम में आपका ठीक से मन नहीं लगेगा। बेवजह की चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बेहतर होगा आप अपने मन की बात अपनों से साझा करें। हो सकता है आपकी समस्या का हल निकल जाए। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी गलती की वजह से भारी नुकसान हो सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने से इस समय बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की जरूरत है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके पार्टनर आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। एक दूसरे का साथ पाकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। अगर कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर वर्क लोड अधिक रहे। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। जल्द ही आपका आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोगों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है, विशेष रूप से यदि आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट का है तो आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में दूसरों के मामलों में ज्यादा बोलने से बचने की जरूरत है अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे, साथ ही आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। आज माता पिता के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो इस समय किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप व्यापारी है और लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। आपकी लापरवाही के कारण आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। इस समय आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। आप बस सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते रहें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई बहनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्यार भी बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाईड्रेशन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: चमकीला सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय:शाम 4:15 से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और अपने कारोबार में बदलाव के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो आपको समझदारी से अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर यदि आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले न लें तो बेहतर होगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपना पक्ष बहुत ही शांति से रखने की सलाह दी जाती है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
फिजूल की बातों में उलझने से बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें आज ऐसे कई काम है जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आपको छोटी सी भी गलती करने से बचने की जरूरत है। यदि आपसे गलतियां होती हैं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातक बड़े मुनाफे के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचें। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें। पैसों की बात करें तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने सहकर्मियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ भी अच्छा मुनाफा लगने के आसार है। आज आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर होंगे और आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











