Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त -
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स
15 August Horoscope: कन्या राशि की गर्भवती महिलाएं न करें आज ये गलती
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। निजी जीवन हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा लेकिन आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे और आपकी तारीफ भी होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। निजी जीवन की बात करें तो घरेलू कलह शांत हो सकता है और घर के वातावरण में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप तनावमुक्त रहेंगे। शारीरिक रूप से भी काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही आपको वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बिना किसी बाधा के पूरा होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। डेरी का काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक तौर पर मजबूती के लिए आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। अगर आप अपने बजट अनुसार ही खर्च करेंगे, साथ ही बचत पर ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। सेहत की बात करें तो ज्यादा तला भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
मन शांत और प्रसन्न में रहेगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। दफ्तर में स्थितियां आपके पक्ष में नजर आ रही है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को भी आज अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी कागजी कार्रवाई बहुत ही सावधानी पूर्वक करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी भारी नुकसान की वजह बन सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आप काफी दबाव महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और आप पर कार्यभार अधिक रहता है तो आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी या तनाव आप के प्रदर्शन में गिरावट की वजह बन सकते हैं। साथ ही इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज कोई नई सौदेबाजी करने का अवसर मिलता है तो आप अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो समय पर भोजन करने की आदत डालें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि की गर्भवती महिलाओं को अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर सीढ़ियां चढ़ते और उतरते समय आपको सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप बचत पर ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा बनने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपके सोचे विचारे सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पैसों की चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने से बचना होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
ग्रहों की चाल आज आपके लिए अच्छे संकेत दे रही है। का। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि विवाह योग्य आपके छोटे भाई या बहन है तो आज उनके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आज आपकी शादीशुदा जिंदगी की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे जिसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने न दें अन्यथा आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपको कार्यस्थल पर चल रही पॉलिटिक्स से भी संभल कर रहने की जरूरत है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ समय बिताने के लिए आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। अगर जीवनसाथी को आप कोई बढ़िया सरप्राइस देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए घर से बाहर आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें यदि समय आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है दफ्तर में यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हैं तो आप उन्हें निराश न करें बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही है। आज आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। यह सब आपके गलत फैसलों का नतीजा है। अपने घर की सुखी और शांति बनाएं रखने के लिए आपको अपनों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और झगड़े झंझट से आप दूर रहें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज मित्रों के सहयोग से आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आप काफी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। साथ ही आज कुछ पेंडिंग काम भी पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आज जीवनसाथी आपको महसूस करा सकते हैं कि आप उनके लिए कितने खास है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आपको खुद पर भी ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज बिना किसी वजह आप उदास महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताएं। इससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। परिजनों का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। कामकाज के मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। आगे बढ़ने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे और आपकी जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इतना ही आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का मामला ठीक नहीं रहेगा। आपको थकान महसूस होगी। साथ खानपान में लापरवाही के कारण भी आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











