Aaj Ka Rashifal 15 February Horoscope: इन 4 राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, मिलेगी अपार सफलता

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें, विशेष रूप से माता पिता के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। सोने चांदी का काम करने वाले जातकों को आर्थिक जबरदस्त आर्थिक फायदा होने के आसार है। दफ्तर में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बचें। पैसों के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपके प्रिय का मिजाज काफी रोमांटिक रहने वाला है। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान भी प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा लाभ कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़े भाई के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। इस समय उनका मार्गदर्शन आपके लिए बेहद जरूरी है। वैवाहिक जीवन में आज तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में बॉस का मूड आज काफी खराब रहने वाला है। ऐसे में काम के प्रति जरा सी लापरवाही आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। कपड़ों के व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। पिता की ओर से आज आपको कोई खास उपहार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बजट से ज्यादा दूर न जाने की सलाह दी जाती है। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ टकराव और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपको कोई सुझाव देते हैं या फिर आपके द्वारा किए हुए कार्यों में गलतियां निकालते हैं तो आप गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव जल्दबाजी में स्वीकार न करने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको किसी भी कार्य की शुरूआत बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से आपको बचना होगा। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए गरिष्ठ भोजन के सेवन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आज आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। इसके अलावा बॉस का दबाव भी अधिक रहने वाला है। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियां सामान्य रहेगी। यदि आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनकी अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। साथ ही आप किसी अच्छे चिकित्सक से भी सलाह लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहने से आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि लंबे समय से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं और अपनों के साथ समय बिताने का आपको पर्याप्त समय नहीं मिल रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको परिजनों के साथ सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा आप खुलकर अपनों से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, विशेष तौर पर यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपका नुकसान करा सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है, विशेष रूप से अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। लापरवाही करने से आप बचे। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। आलस्य और सुस्ती से दूर रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपके हाथ अच्छे मुनाफे लग सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रूखा व्यवहार करने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपको अपनी परेशानियों का हल जल्द ही मिल जाएगा। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज पैसों से जुड़ा लेन देन आप सोच समझ कर करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में वे अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि उनकी पढ़ाई लिखाई पर आज आपका काफी धन खर्च होने की भी प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप समय पर अपने काम पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही अपना फैसला लें। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

16 February 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक, कपड़े, लकड़ी आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को भी आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय को कोई खास तोहफा भी दे सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

Story first published: Tuesday, February 15, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion