Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
15 March Horoscope: कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आज आ सकता है बड़ा सुधार
ईश्वर की कृपा से आज किन राशियों का होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज उनकी ओर से आपको तारीफे भी मिल सकती है, साथ ही वे आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसकी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि भविष्य में आप इस तरह की गलती करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। किसी करीबी की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कफ, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अविवाहित हैं और आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो आज आपको ज्यादा सोच विचार करने की आवश्यकता नहीं है। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर शक करने से बचें। कामकाज के मौके पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको अनावश्यक खर्चों में कटौती करने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में स्थिति सकारात्मक रहने के आसार हैं। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त कार्य भी सौंपे जा सकते हैं। बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपका प्रमोशन हो सकता है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से अगर आप खाने पीने की चीजों का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर रात तक जागकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों की शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट देखने को मिलेगी। हालांकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है, इसीलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। नौकरीपेशा जातकों के करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लगने की प्रबल संभावना है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार है। भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेनदेन जल्दबाजी में न करें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में स्थिति नकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय के साथ किसी बात पर आपकी कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। घरेलू तनाव के कारण आज आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इस समय आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ज्यादा चिंता करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। दफ्तर में काम का दबाव कुछ बढ़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आज आपके मन में नौकरी बदलने का भी विचार आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है, विशेष रूप से अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय आप बच्चों के लिए जरूर निकालें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो डायबिटीज और अस्थमा के मरीजों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य दिया गया है तो आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। बात आपकी नौकरी पर भी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी तरह की समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आज आप दोबारा वापसी कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश से जुड़े फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहने के आसार है। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपको अपने साथी की ओर से आज कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिल सकता है। आज आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका कोई कठिन कार्य आज सही समय पर पूरा हो जाएगा। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल जल्द ही मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लगेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपके प्रिय की समझदारी से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपका गलत बर्ताव अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपके काम बीच में अटक सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह को गंभीरता से लेने की जरूरत है। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें, अन्यथा आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। काम का बोझ और घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातें में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। रुकी हुई डील को पूरा करने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। मुमकिन है जल्द ही आपको सफलता मिले। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











