Latest Updates
-
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य
15 May Horoscope: पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी अनलकी
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे पैसा खर्च करेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की कोई बड़ी डील बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज पैसों से जुड़े मामले में पूरी सतर्कता बरतें। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आप काम के प्रति लापरवाही करेंगे तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा रह जाएगा। पैसों के मामले में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 से शाम 6:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि कुछ समय से पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो सकती है। काफी दिनों बाद आप अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। यदि आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन उचित है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को किसी भी जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
किसी बात को लेकर आज आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में कामकाज को अलग रखकर आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटे भाई या बहन को लेकर कोई चिंता आपको सता सकती है। आप व्यर्थ की चिंता करने से बचें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे, आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। पैसों की बात करें तो अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के सदस्यों के साथ आप बहुत ही सुखद समय बिताएंगे, विशेष रूप से पिता के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको उनकी ओर से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। नौकरी के साथ यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते तो ऐसे फैसले आपको जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खानपान में लापरवाही करने से बचें, साथ ही अनावश्यक चिंता करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
लंबे समय बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। अपने जीवन में आपको सुख और शांति का अनुभव होगा। आज आप अपना हर महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। माता पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। आज आप अच्छी तरह से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने में भी सफल रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातक को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी फ्रेश महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पेट से संबंधित कोई पुराना रोग उभरने से आज आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। निजी जीवन की परेशानियों को अपने पेशेवर जीवन पर हावी न होने दें। नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको काफी संभलकर रहना होगा। जरा सी चूक आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास देश करना होगा। इसके अलावा बढ़ते हुए खर्चों पर भी आपको लगाम लगाने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको से जुड़ी सारी योजनाएं पहले ही बना लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप अपनों के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर पाएंगे। जीवनसाथी को खास महसूस कराने के लिए हो सकता है आप उन्हें उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी ले जाएं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। यदि हाल ही में अपने काम से जुड़ी लंबी यात्रा की है तो आपको उसका अच्छा फायदा आज मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिलने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा फोकस करें और छोटी-छोटी गलतियां दोहराने से बचें। घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। बड़े भाई के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है, साथ ही उसका बुरा असर आपके रिश्तो पर भी पड़ेगा। पैसों को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर हो या कार्यस्थल आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि कोई परेशानी है तो आप शांति से काम लेने की कोशिश करें। आपका गलत बर्ताव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय ही नष्ट होगा, साथ ही पैसे की भी बर्बादी होगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलेगा, साथ ही परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर आपके प्रिय के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ मनमुटाव और टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार करने वाले जातकों को अचानक बड़ा फायदा होने के आसार है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको उसका अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत में सुधार के लिए आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है,
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आय से अधिक व्यय हो सकता है। यदि आप इसी तरह खर्च करते रहेंगे तो आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य तो आज अचानक उनकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको आपके प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, खासतौर पर यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य कमजोर चल रहा है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











