For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 15 November Horoscope: आज इन राशियों को रहना होगा सावधान

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के आसार है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। आपके रुके हुए काम जल्द ही तेजी से पूरे होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपनी सूझ बुझ से आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। दूसरों पर अपने फैसले थोपने से बचें। सेहत की बात करें तो खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने होंगे। साथ ही अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करना होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपने छिपे हुए शत्रुओं से आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं या फिर आपको हानि पहुंचाने का भी प्रयास कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें। अपने महत्वपूर्ण कार्य स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। अगर आप फलों, फूलों, किराना आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। यदि आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो उसे अनदेखा न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कर्ज और उधार लेने से बचें। आज पैसों से जुड़ा आप कोई भी लेन देन न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। बेवजह दूसरों के कार्यों में दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ वाद-विवाद या टकराव से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने का प्रयास करें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सावधानी से करें। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने के साथ-साथ आराम करने की भी जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12:15 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें। इसमें आपका ही फायदा है। आज आपको काफी एक्टिव रहने की जरूरत है। हो सकता है आप पर वर्क लोड कुछ अधिक रहे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। कड़े संघर्ष के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। आपको हिम्मत हारने की आवश्यकता नहीं है। सकारात्मक रहें और मेहनत करते रहें, जल्दी ही आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चों की लिस्ट बढ़ने न दें। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो बात काफी आगे बढ़ सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। इस तरह के निर्णय आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सोने चांदी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नए ग्राहकों से भी जुड़ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों का वर्क लोड कुछ कम हो सकता है। आज आपके पेंडिंग कार्य खत्म हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है। घर के बड़ों के साथ आपकी कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। हो सकता है उनकी सेहत को लेकर आज आप काफी चिंतित रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभल कर रहना होगा। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी धन खर्च होने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो थकान और तनाव बढ़ने से आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। बेहतर होगा काम के साथ-साथ आप खुद के लिए भी समय निकालें और आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

खर्चों की बढ़ती हुई लिस्ट आज आपकी चिंता बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलें। आमदनी से अधिक खर्च करने की भूल न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप गलत तरीकों से आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। सेहत की बात करें तो आपको थकान, अनिद्रा, सिरदर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्याद तनाव न लें और अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है जिसकी वजह से आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सके तो आज कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर ध्यान दें या फिर दोस्तों के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। निजी जीवन की बात करें तो बड़े भाई या बहन के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। अपनों के साथ अहंकार और टकराव से आपको बचने की जरूरत है। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप व्यापारी है और कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको उचित सलाह लेकर ही इस ओर अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके कारोबार में गिरावट आ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि किसी कारणवश लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मूड भी काफी रोमांटिक रहने के आसार है। हो सकता है वे आपके साथ आपकी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने की भी योजना बनाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। बिना सोचे समझे शौक मौज पर ज्यादा खर्च न करें। सेहत की बात करें तो आपको कमर या पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि वर्क लोड अधिक रहेगा तो आपको शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने की सलाह दी जाती है। आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका आर्थिक नुकसान संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिल सकता है। जीवनसाथी की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको कुछ बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको बढ़िया ऑफर मिलने के आसार हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का कोई कठिन कार्य आज तय समय पर पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर का माहौल आज कुछ गर्म रहेगा। आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। आपको मिलजुल कर काम करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के टकराव या अहंकार से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में ज्यादा लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। लंबे समय बाद आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ गहरी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप को और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आप अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। लापरवाही महंगी पड़ सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

English summary

Horoscope Today 15 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 15 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, November 13, 2021, 15:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion