Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
15 August Horoscope: ये 4 राशियां रहेंगी आज लकी, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरे होंगे आपके अधूरे काम? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
सबसे पहले बात करते हैं आपके स्वास्थ्य की तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। लंबे समय बाद आपको खुद के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है। व्यापार तेज गति से आगे बढ़ेगा। अगर आप शेयर बाजार जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ झगड़े झंझट से बचें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप एक शांत भरा दिन गुजारना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा । आपका उग्र स्वभाव न सिर्फ घर का माहौल खराब देगा बल्कि आपके बनते हुए कार्यों को भी बिगाड़ सकता है। इसके अलावा आप पूजा पाठ में भी ध्यान लगाएं। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और अपने प्रमोशन का सपना देख रहे हैं तो आज अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों की आवक अच्छी रहेगी लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी कोई महत्वपूर्ण अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। इसके अलावा यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। शाम को कोई सुखद समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में से इंटरव्यू दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने परिजनों को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। यदि आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। हो सकता है आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो जाए। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचना होगा। दफ्तर में यदि आप बहानेबाजी करते रहेंगे तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी का मन बना सकते हैं। आज मन मे कई चिंताएं रहेगी जिसकी वजह से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की जरूरत है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप तनाव से दूर और एक शांत भरा दिन गुजारेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मुमकिन है आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए वरिष्ठ आपके प्रमोशन का फैसला लें। आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत सफल हो रही है। वहीं व्यापारी वर्ग को भी बड़ा फायदा हो सकता है। आज कुछ बड़े ग्राहकों के साथ आप संपर्क कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर छोटी मोटी परेशानी होती भी है तो अपनों के सहयोग से आप उसे निपाटने में कामयाब रहेंगे। आज काफी दिनों बाद जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप एक दूसरे के सारे गिले शिकवे दूर करने का प्रयास करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपने परिजनों या मित्रों के साथ समय व्यतीत करने की आवश्यकता है, निश्चित रूप से आपको अच्छा महसूस होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का कोई महत्वपूर्ण लंबित कार्य आज पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अच्छी खासी बचत भी कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी है तो आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यह समय नई शुरुआत करने का है, इसलिए आप अपने दिमाग से सारे नकारात्मक विचार निकाल दें। मेहनत करें और आगे बढ़ें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन अतीत में प्यार में मिला हुआ धोखा आपको आगे बढ़ने नही देगा। वैवाहिक जीवन मे कलह बढ़ने के आसार है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की बातों को नज़रअंदाज न करें। इस समय छोटी सी लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है। व्यापारियों को नया काम करने से बचना होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों की बात करें तो बेवजह के बढ़ते खर्च आप पर बड़ा आर्थिक संकट ला सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:35
शुभ समय:प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप कुछ खास पल बिताएंगे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप ढ़ेर सारी मौज मस्ती करेंगे। आपको परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा । रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको पैसों के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अगर पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज का दिन आपको आपके बेहतर रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपकी मेहनत से कमाया हुआ धन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़ा कोई काम जल्दबाजी में न करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके हाथ अच्छी सफलता लग सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर में वाद विवाद हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक



Click it and Unblock the Notifications











