Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि
15th December Horoscope: इन 5 राशियों को होगा आज अच्छा धन लाभ
आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किसके लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर अगर आप व्यापार के विस्तार की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको आपके मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। बेहतर होगा आप जमकर परिश्रम करें। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करते हैं तो आपकी सारी आर्थिक परेशानियां जल्द ही दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको सीने में जलन, दबाव आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपके अधूरे कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे और आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातक यदि साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती हैं। आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आपको अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। आज धार धार वस्तुओं का प्रयोग आप संभलकर करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही बुद्धिमानी से कार्य करना होगा। आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। विपरीत परिस्थिति में आप सकारात्मक रहें। व्यापार से जुड़े जातकों का लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले का नतीजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि मन में कोई उथल-पुथल है तो आज अपनों से अपने मन की बात साझा करें। मुमकिन है आपको अपने सवालों के जवाब मिल जाएं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। घर में आज कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बजट पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत महसूस होगी। मुमकिन है आपको जरूरी बदलाव भी करें। कला, फैशन, मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। यदि आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने करीबियों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज काफी दिनों बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान कम होगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों की कमी की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मुमकिन है आने वाले दिनों में आपकी इस मेहनत का फल आपको पदोन्नति के रूप में मिले। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अपने घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में नरमी लानी होगी। बेवजह की बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप सोच समझकर काम लेंगे तो इसके अच्छे नतीजे जल्द ही आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी पदोन्नति हो सकती है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। इसके अलावा किसी भी कार्य के लिए आप दूसरों के भरोसे न रहें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि अपने आर्थिक फैसले आप जल्दबाजी में न लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आय की तुलना में आज व्यय ज्यादा हो सकता है। यदि आप इस तरह से, लापरवाही करते रहेंगे तो आप पर बड़ी सम मुसीबत आ सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। परीक्षा में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। मुमकिन है आज बॉस भी आपकी तारीफ करें। व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन आप न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर क्रोध करने से बचें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने आत्मविश्वास और हिम्मत के बल पर आज आप सारी चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी पूरा करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आज बॉस के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बॉस आपके सुझावों को काफी महत्व देंगे और वे आपसे काफी प्रभावित भी नजर आएंगे। वहीं व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। घर के वातावरण में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अपनों के साथ अपना रिश्ता मजबूत बनाने के लिए अपने प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप आराम पर भी ध्यान दें। इसके अलावा आप ठंड से भी बचे रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पैसा कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। आपको उनकी सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में यदि आपको उसको अतिरिक्त कार्य सौंपे जाते हैं तो उन्हें पूरा करने में आप ज्यादा आनाकानी न करें। आपकी इस मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और उच्च अधिकारियों के साथ बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अपनों के लिए आज आप जमकर खरीदारी भी करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपका प्रयास सफल हो सकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











