15th February Horoscope: कन्या राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक फायदा, इन राशियों की भी खुलेगी किस्मत

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज क्या है आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपका वह काम पूरा हो सकता है। दफ्तर में आपको आपका प्रमोशन लेटर मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आप इसी तरह भविष्य में भी परिश्रम करें और आगे बढ़ें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। एक दूसरे के साथ आप अतिरिक्त समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पैसा कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। आज काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय न लें। आप अच्छी तरह सोच विचार करने के बाद ही अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको निजी और पेशेवर जीवन के बीच आपको संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। रिश्तो में दूरियां कम होंगी और आज आप परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। सेहत का मामला आज औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हाथ में आया हुआ धन आसानी से सरक सकता है। आज आप काफी चिंतित रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी नया कार्य करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको अपने बड़ों की मदद से अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे और आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आप जल्द कर दो से मुक्ति पाना चाहते हैं तो अपने आर्थिक पहले सोच समझ कर लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा। विशेष रूप से अगर आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आपके कामकाज में बढ़त होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। आज बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा करनी होगी अन्यथा उनके चोरी या गुम होने के आसार हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको पैतृक संपत्ति से जुड़ा भी कोई फायदा होने की संभावना है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातक को को लाभ कमाने के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। नई रणनीतियां बनाने के लिए यह समय उचित है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई जोखिम भरा फैसला लेते हैं तो मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह शक करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज बॉस भी आप से काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और आज आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में किसी सहकर्मी से आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप उग्र होने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए गलत फैसलों का नतीजा आज आपको भुगतना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप इसी तरह समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Wednesday, February 15, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion