For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15th January Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन 4 राशियों का होगा बेड़ा पार

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय न मिले। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। सेहत को लेकर आप जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपका आत्मविश्वास उन्हें काफी प्रभावित कर सकता है। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम जल्द ही आपको मिले। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। जल्द ही आपको सारे कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। साथ ही आपको गलतियां करने से भी बचना होगा। व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:31

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। व्यर्थ की चीजों में इसे नष्ट करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। धन हानि हो सकती है। दफ्तर में बॉस मूड काफी खराब रहेगा। ऐसे में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। सेहत में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:प्रातः 4:45 से 10:25 तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है जिसकी वजह से आप काफी चिंतित और परेशान रहेंगे। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा कार्य भी कर सकते हैं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:14

शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते और लंबे समय से किसी कारणवश आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कड़े संघर्ष के बाद उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अच्छा समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट से ज्यादा दूर जाने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आप पर वर्क लोड कम रहने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। निश्चिंत रहकर ही आप सेहतमंद रह सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर आपको अधिक गंभीर रहने की आवश्यकता है। नौकरी हो या व्यापार आप संभलकर रहें। जरा सी लापरवाही भारी नुकसान करा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव अच्छा रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। लंबे समय बाद आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा रुके हुए धन के भी वापस मिलने की संभावना है। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिलेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप इसी तरह सकारात्मक रहें और परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके कठिन कार्य भी आज सरलता से पूरे हो सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो हो सकता है आपको कुछ समय और इंतजार करना पड़े। आप धैर्य का दामन थामे रहें। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपके किसी कार्य में कागजी अड़चन आए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचें। सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी हो सकती है और आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप शेयर बाजार से जुड़े हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खासतौर पर कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आप व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको काफी परेशान कर सकता है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। घर के माहौल में सुधार के लिए आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। सेहत का मामला कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 15th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 15th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Sunday, January 15, 2023, 5:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion