Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
15th November Horoscope: पैसों के मामले में आज ये 5 राशियां रहेंगी लकी
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपको मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। हालांकि उधार लेन-देन करना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आप परिजनों को पर्याप्त समय न दे पाएं, लेकिन आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को संभलकर रहने की आवश्यकता है। अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के आसार हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी नोकझोंक हो सकती है। बेहतर होगा आप तो गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग न करें अन्यथा आपके बीच खटास पैदा हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती हैअन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापारी यदि कोई नई डील करने वाले हैं तो हो सकता आपके मार्ग में कोई रुकावट आए, लेकिन आप जल्दबाजी न करें क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें। इससे आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हो सकता है किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने की वजह से आज आपको अतिरिक्त कार्य सौंपा पर जाए। ऐसे में आपको एक अच्छी प्लानिंग की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपके बीच अनबन की वजह बन सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर आज आपसे अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। यदि आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा धन की प्राप्ति न होने से आप की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अहंकार और टकराव से बचें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि कुछ दिनों से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। आज आपकी फिसली हुई जुबान आपकी छवि खराब कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन आदि लेना चाहते हैं तो आपको जल्द ही सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसका बुरा असर के रिश्तो पर पड़े। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करके आपके मन को काफी शांति मिलेगी। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला परिणाम रहने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन की खुशियां बनी रहेंगी। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको धन की प्राप्ति होगी, साथ ही आज आपकी किसी बड़ी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। आज आप काफी ऊर्जावान और संतुष्ट रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपनों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। माता-पिता के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने का प्रयास करें, साथ ही छोटी-छोटी गलतियां करने से भी आपको बचने की आवश्यकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप अपने पार्टनर के किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आपको खुलकर अपना पक्ष रखना चाहिए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:44
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। इस समय आपको तनाव से बचने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो आप एक समय पर एक ही काम निपटाने की कोशिश करें। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न डालें। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। आज आपके बीच कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। अपनी सूझबूझ से आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपको बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अतीत में किए हुए परिश्रम का फल आज आपको मिल सकता है। आपकी तरक्की हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े जातक अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आप साझेदारी में कोई काम करने वाले हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आज बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











