15th October Horoscope: शनि देव आज इन राशियों से रहेंगे प्रसन्न, दूर होगी इनकी मुश्किलें

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

15 October 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप इसका सदुपयोग करें। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत जल्दबाजी में न करें। यदि आप अपने करीबियों से सलाह लेकर ही आप अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। घर का माहौल आज कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके लापरवाह रवैया के कारण माता-पिता से काफी नाखुश नजर आएंगे। बेहतर होगा आप अपनों पर भी ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभरने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आज आप अपने प्रिय के साथ किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। अतीत में किए गए निवेश का आपको दुगना फायदा होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9:05 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़े यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्रा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। व्यापार से जुड़े जातकों को हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप अपनों के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

खानपान में गड़बड़ी और अनियमित दिनचर्या की वजह से आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आज बॉस भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को टैक्स से जुड़े मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहने के आसार है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 24

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपनों के लिए जमकर खरीददारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप की खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आप काफी लकी रहेंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बैंकिंग सेक्टर से जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा इस समय आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको गुस्से और अहंकार का त्याग कर समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको अचानक धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको अपनी दिनचर्या नियमित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घरेलू जिम्मेदारियां और कामकाज का बोझ आज आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर भी ध्यान दें। इस समय आपको एक ब्रेक की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं और विदेश जाकर नौकरी करना का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, विशेष रूप से यदि आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। हो सकता है बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य भी सौंपें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। आर्थिक मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। अपनी आर्थिक योजनाओं को आप गुप्त रखने का प्रयास करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको अपने बच्चों पर काफी गर्व महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप एक साथ कई कार्य निपटाने से बचें। इससे आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को नए ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। लंबे समय बाद आपको खुद के लिए पर्याप्त समय भी मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको उनकी ओर से काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। व्यापार में बदलाव का समय चल रहा है। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो गई है तो आज आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपको अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ मनमुटाव या टकराव से बचें। इस तरह की बातें आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बाधाएं भी आए लेकिन आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास के बल पर अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित हैं तो आज आपकी चिंता दूर हो सकती है। आज आपके परिजन की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने के आसार है। कामकाज की बात करें तो आज उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपके काम की भी खूब तारीफ होगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेनदेन करने का अवसर मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Story first published: Saturday, October 15, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion