15 July Horoscope: सिंह और कन्या राशि वालों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। किसी पुराने मित्र से अचानक आपकी मुलाकात हो सकती है। अपने दोस्त के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। आज आपको उनकी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में अटकने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 6 बजे से 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विधार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। पढ़ाई लिखाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से चल रहे आपके किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपके बड़ी चिंता दूर हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप बेरोजगार है तो आज आपको नौकरी का कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। जल्द ही आपके करियर की शुरुआत होगी। आप बस जमकर मेहनत करें। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उनका समर्थन करना चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने के लिए खूब मेहनत करेंगे और आपको सफलता मिलने के भी आसार है। बड़े व्यापारियों को आज कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको जल्दबाजी से बचना होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद आज आप अपनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे, विशेष रूप से बच्चे आज बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। बढ़ते हुए खर्च आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 16

शुभ समय:सुबह 6 बजे से 8: 15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा और आपके रिश्ते में भी सुधार आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपको आपके कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको पार्टनर के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। बेवजह का टकराव व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा आज आपकी कोई बड़ी चिंता भी दूर होगी। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने के आसार हैं। अगर आप कपड़ों के व्यापारी हैं तो आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। इसके अलावा दवाइयों का काम करने वाले जातकों के भी कामकाज में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 7:15 से 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपने अनुभवों से आज आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। यदि हाल ही में आपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। इसे आपसे कई गलतियां हो सकती है, साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी कमजोरी बढ़ती नजर आ रही है। खान-पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 22

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी तरक्की होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रुप से शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। माता या पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो थकान और तनाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी कोई रुकी हुई व्यवसायिक योजना को दोबारा शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव अतीत में किए हुए आपकी मेहनत पर पानी फेर सकता है। यदि आज आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही ऐसे फैसले लेने चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपने निजी जीवन पर भी ध्यान देने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातक यदि स्टॉप बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अचानक कोई पुराना रोग उभरने से आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 32

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आपकी तरक्की में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है और जल्द ही आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अगर आपका काम खिलौने, किताबें, कॉस्मेटिक्स, लेदर आदि से जुड़ा हुआ है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। दूर कहीं से कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे।।पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको किसी पुराने पारिवारिक कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मानसिक रूप से आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि भविष्य में आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे बात और बिगड़ जाए। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी सेहत सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:20 से 11 बजे तक

Story first published: Friday, July 15, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion