Aaj Ka Rashifal 16 February Horoscope: अपने राशिफल से जानें आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

आज का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन धीरे-धीरे आपको परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को भी वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। भाई बहनों का समर्थन आपको मिलेगा, विशेष रूप से बड़ी बहन का स्नेह मिलने से आप काफी भावुक महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपकी मेहनत से कमाया हुआ धन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़ा कोई काम जल्दबाजी में न करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपके हाथ अच्छी सफलता लग सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर में वाद विवाद हो सकता है। माता पिता के साथ आपको सम्मान से पेश आएं। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें क्योंकि उसमें आपकी ही भलाई है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आपके चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यस्त दिनचर्या और अधिक भागदौड़ की वजह से आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों की बात करें तो बेवजह के बढ़ते खर्च आप पर बड़ा आर्थिक संकट ला सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप सहकर्मियों पर ज्यादा निर्भर न रहें। अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही लें, साथ ही काम पर अधिक फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8:10 से दोपहर 12:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में आपको अपने परिजनों के साथ समय व्यतीत करने की आवश्यकता है। अपनों के साथ समय बिताएं, निश्चित रूप से आपको अच्छा महसूस होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का कोई महत्वपूर्ण लंबित कार्य आज पूरा हो सकता है। आज आप राहत की सांस लेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अच्छी खासी बचत भी कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी कोई महत्वपूर्ण अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। इसके अलावा यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बात आप पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। शाम को कोई सुखद समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 6:15 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने परिजनों को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन उचित है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके स्वास्थ्य की तो आज आप काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं। लंबे समय बाद आपको खुद के लिए भी अतिरिक्त समय मिल सकता है। आपके व्यापार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपका कोई कठिन काम बड़ी ही सरलता समय पर पूरा हो सकता है। अगर आप शेयर बाजार जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ झगड़े झंझट से बचें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर से जुड़ा निवेश आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। आने वाले दिनों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। जल्द ही आपके करियर में एक नया मोड़ आने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। हालांकि भविष्य में आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप लैपटॉप या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों की कमी की वजह से घर में वाद विवाद हो सकता है। घरेलू कलह का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ने की प्रबल संभावना है। आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लें। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको बिना सलाह लिए कोई भी काम करने से बचने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। दिखावे में आप ज्यादा धन खर्च करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:15 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर काफी प्रयासों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको यह सोचने की आवश्यकता है कि क्या आप सही दिशा में मेहनत कर रहे हैं। परिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नज़र आ रही है। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता पिता के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको काफी अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। इसके अलावा आपको अपनी आमदनी भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है जिससे शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। अपने दिल की बात अपनों से साझा करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आज आप कोई पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े संघर्ष के बाद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साजिदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको अपने सही फैसलों के अच्छे पैसों के नतीजे मिल सकते हैं। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आपकी समस्या कुछ बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

निजी हो या पेशेवर जीवन, आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करते हैं। हालांकि आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि आप किसी ने बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। सरकारी विभाग में कार्य जातकों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आपको चोट चपेट लगने के आसार है। आप जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Wednesday, February 16, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion