For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 16 January Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगी आज पैसों की चिंता से मुक्ति

|

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और खुलेंगे किसके लिए तरक्की के नए रास्ते, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि कुछ समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है। आप समय पर अपनी दवाइयां भी लेते रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आप किसी बात को लेकर चिंतित है तो अपनों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी इस परेशानी का हल आपको मिल जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग पड़ा है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपके बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। बेहतर होगा आप अपने आज के दिन का बजट पहले ही तैयार कर लें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रभावशाली और प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है। यदि आपके किसी कार्य में कोई अड़चन आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। कारोबार में नुकसान होने की प्रबल संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको जरुर मिलेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के कारण आज अपनों के साथ आप ज्यादा समय नहीं बता पाएंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय लापरवाही आपके प्रिय के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करें। अगर आपको किडनी से संबंधित कोई रोग है तो आपकी परेशानी बढ़ती नज़र आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय पैसों के मामले में आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो हो सकता है आज आप पर काम का बहुत कुछ अधिक रहे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। साथ ही उनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके बड़े घर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझना होगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। लंबे समय बाद आज आपकी दोबारा वापसी हो सकती है। आप कुछ नया और बड़ा करने का भी विचार कर सकते हैं। वहीं दूसरे ओर अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर आज आपको मिल सकती है। पैसों की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। बिना सोचे समझे ज्यादा कर जाने से बचें। इस समय उधार लेना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है। परिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। दूसरी और आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आपकी अटकी हुई कोई डील पक्की हो सकती है। जल्द ही आपके कारोबार में एक नया मोड़ आ सकता है। नौकरीपेशा जातको को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आपको काफी एक्टिव रहना होगा। आलस्य और सुस्ती से बचें। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आज आपका अधिकांश समय हंसी मजाक में बीतेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको छोटी मोटी तकलीफों से छुटकारा मिल सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में अपना कोई भी काम आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में न करें अन्यथा आप से कोई बड़ी गलती हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आपके वेतन को लेकर कोई परेशानी हो रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातको को कोई उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर की सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा मरम्मत आदि पर भी आपका पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है किसी कारणवश आपके प्रिय को शहर से बाहर जाना पड़े। सेहत की बात करें तो आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो जल्द ही आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में आप किसी पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ऐसे में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और गहरा हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कम प्रयास में आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि इसके साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, इसलिए आपको मेहनत करते रहना होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि बड़ा मुनाफा चाहते हैं तो आपको अपना फैसला बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। शौक मौज पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ मामलों में आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आज आपको कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हाथों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर में अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने बड़ों का सम्मान करें और छोटों के साथ प्यार से पेश आएं। आपके व्यवहार में छोटा सा बदलाव आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ आपके प्रेम की भी जरूरत है। पैसों के मामले में दिल खर्चीला रहने के आसार हैं। संतान की शिक्षा पर आज आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए बचें। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। मुमकिन है आपको अपने प्रिय को समझाना काफी मुश्किल हो। इस तरह की परिस्थिति में आपका अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप ध्यान पूर्वक अपने सभी काम पूरे करने के प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर से 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 16 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 16 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, January 15, 2022, 11:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion