Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या केरल में कर रही हैं शादी? -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
16 March Horoscope: इन 3 राशि वालों पर रहेंगी आज लक्ष्मी जी मेहरबान, होगी धन की प्राप्ति
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। इसके अलावा पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो जाएगा। जल्द ही आपको बड़ा मुनाफा होने के आसार हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। भविष्य में इसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी की मदद से आज आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है। आपके प्रिय की समझदारी आपको काफी प्रभावित कर सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि किसी विषय को समझने में आपको कठिनाई महसूस हो रही है तो आप अपने गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। इस समय पढ़ाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। कामकाज की बात कही तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों का जल्दबाजी में अपना कोई भी फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आप उसे तय समय पर ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो अचानक आपका स्थान परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कारोबार में किसी भी तरह के बदलाव के लिए यह समय ठीक नहीं है। निजी जीवन में स्थिति नकारात्मक रहने के आसार हैं। घरेलू कलह बढ़ता नजर आ रहा है। परिजनों के साथ आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप कान के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। सहकर्मियों के साथ व्यर्थ की कहासुनी से बचें। इससे बॉस के सामने आप की छवि खराब हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील न करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला भविष्य में आप के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज कोई बड़ा खर्च होने के आसार हैं। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आप मिलकर अपने घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
ऑनलाइन व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। त्यौहार के इस मौसम में आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो गई है और आपके बीच मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा भविष्य में आप इस तरह की बातों से बचें। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो इसके लिए आज का दिन उत्तम है। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहना होगा। आज एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि आपको सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अति उत्साहित होकर अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहने के आसार हैं। घर के बड़ों के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको और कठिन मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी और जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। कपड़े, कॉस्मेटिक्स, सोना चांदी, लकड़ी आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। निजी जीवन में स्थिति नकारात्मक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद को शांत रखें अन्यथा आपके बीच खटास बढ़ सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आप सोच समझकर खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बेवजह की बातों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी पचड़ो से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। काम के साथ-साथ कार्यस्थल पर आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपका धन चोरी हो सकता है या फिर उसके गुम होने के आसार हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। यदि आपको सर्वाइकल, स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम आपको आने वाले दिनों में मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप बड़ी ही सरलता से अपना काम पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। लंबे समय बाद आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको भाई बहनों का मार्गदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। आज आपके कामकाज में तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति हो सकती है और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। जल्द ही आपका प्रमोशन होने के आसार है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने के आसार हैं। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुक करती नजर आएंगी। पैसे से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी, साथ ही आपकी आपसी समझ भी बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य की बात की जाए तो आपको अनावश्यक क्रोध और तनाव से दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ समय से आपको व्यापार में उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो यह समय आपके लिए बेहद उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है। ऐसे में आप मेहनत करने में पीछे न हटें। आपकी आज की यह मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सके तो आज माता-पिता के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही ठीक नहीं है, खास तौर पर यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो अतिरिक्त सावधानी बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज मनचाही नौकरी मिल सकती है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा। सेहत का मामला ठीक रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











