For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 May Horoscope: इन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन बेहद शानदार

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आईए देखते हैं, क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दफ्तर में आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आज आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपको पिता की ओर से कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्चे होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप इस तरह की गलतियां करने से बचें। सेहत का मामला ठीक रहेगा। हालांकि अधिक भागदौड़ करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरी करने वाले जातकों को योजनाबद्ध तरीके से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जा रही जाती है। आप एक समय पर एक ही काम निपटाने का प्रयास करें। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, साथ ही आपसे कई गलतियां भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। सेहत में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय बर्बाद करेंगे तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी की कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज आप कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी आय में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सभी फैसलों का अच्छा नतीजा मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी अटकी हुई व्यवसायिक योजना दोबारा शुरू हो सकती है। जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और शारीरिक रूप से भी आपका भी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। हो सकता है आपको परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिले। इसके अलावा आप घर की सजावट में भी कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने बड़ों की सलाह जरूर लें, क्योंकि इसमें आपका ही फायदा है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको खुले दिल से अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। क्रोध और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो देर तक खाली पेट रहने से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामले में बहुत ही सोच समझ कर चलने की सलाह दी जाती है। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तक आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप जल्द से जल्द अपने पेंडिंग काम पूरे करने की कोशिश करें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। परिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। घर के बड़ों के साथ आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। अपनों के खिलाफ जाकर कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है वे किसी बात पर आप से नाराज रहें। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें अन्यथा आज आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं तो जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को भी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती है। लंबे समय से चल रहा आपका प्रयास सफल होने के आसार है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय पैसों से जुड़ा कोई भी काम अब जल्दबाजी में न करें। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। अपनों का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें नहीं तो आप किसी गंभीर रोग का शिकार हो सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इसे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आज आप कुछ जोखिम भरे व्यवसायिक फैसले भी ले सकते हैं। मुमकिन है इन फैसलों के अच्छे नतीजे आने वाले दिनों में आपको मिलें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे और अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपके किसी व्यवसाय योजना में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है और आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में लापरवाही महंगी पड़ सकती है। आज बॉस काफी कड़ा रवैया अपना सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। घर के सदस्यों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर कहासुनी या मनमुटाव से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आज आपकी थकान बढ़ सकती है, साथ ही आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत अधीनस्थों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए शुभ संयोग बन रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े क्लाइंट के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह डील आपके कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप बात को ज्यादा तूल न दें। शांति से बैठकर बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आज आप अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। हो सकता है अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज जो भी फैसला लें बहुत ही सोच समझ कर लें। यदि आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान दें। लगातार अभ्यास करते रहें और अपने गुरुजनों की भी मदद लें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेनदेन भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर अगर आपका काम अनाज का है तो आज आपके हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बॉस आप से काफी नाराज रहेंगे और आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का मामला कमजोर रहेगा। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 16 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 16 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, May 14, 2022, 15:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion