For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 16 November Horoscope: कन्या राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद रोमांटिक

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको हर मामले में बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। घर हो या कार्यस्थल आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से अपने महत्वपूर्ण फैसले लेते समय आप दिल से नहीं बल्कि दिमाग से काम लें। खर्चों में वृद्धि होने से आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस समय छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपके द्वारा किए गए कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। साथ ही सहकर्मियों के बीच आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातको की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य जो लंबे समय से अटका हुआ था उसके पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी आज पूरा हो सकता है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने से आज आप कुछ तनाव रहेंगे। उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति काफी सख्त रहने के आसार हैं। आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप अपनों के लिए उनके मनपसंद तोहफों की भी खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आप एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। सेहत में सुधार आने से आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत को भी प्राथमिकता दें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि हाल ही में आपकी तरक्की हुई है तो आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहना चाहिए। अभी आपको और आगे जाना है, इसलिए बेहतर होगा आप अपने पांव जमीन पर ही रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेने न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की तुनकमिजाजी आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की आशंका है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपको अचानक किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 25

शुभ समय: प्रातः 4:05 से सुबह 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज लाभ का योग बन रहा है। आज अचानक आपके हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक आदि का काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज वर्क लोड कुछ कम रहने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अच्छी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको वायरल या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। आप अपने काम पर ध्यान दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ से निकल सकता है। ऐसे में आप अपना धैर्य खोने से बचें। उचित समय आने पर आपके इस नुकसान की भरपाई हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज उनकी ओर से आपको कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। दवा के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। काम का दबाव बढ़ने से आज आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज कोई समस्या नहीं होगी। बच्चों से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। शाम को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 6:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में बॉस द्वारा सौपें हुए कार्यों को प्राथमिकता दें। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी अदातों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में सहकर्मियों से आपका ही फायदा होगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करें। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आप किसी रोमांटिक जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा आज अपने प्रिय के सामने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए आपको कुछ नए ऑफर्स की योजना बनानी चाहिए। इसके अलावा आप प्रचार-प्रसार पर भी अधिक ध्यान दें। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा और आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। बॉस आपसे प्रसन्न होकर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम करते समय भी आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आपकी एक लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत फैसले लेने से बचें अन्यथा आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो आज घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपके रिश्तों में आ गई दूरियां कम होंगी, साथ ही आपको उनकी शिकायतें दूर करने का भी मौका मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो देर तक भूखा रहने की आपकी आदत के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक रूप से आज आप किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप किसी धार्मिक कार्य पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। आपको बड़ा कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण ठीक रहेगा। यदि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वे समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 16 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 16 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, November 15, 2021, 15:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion