For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16 August Horoscope: बजरंगबली की कृपा से आज इनका होगा बेड़ा पार

|

आज का सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके वैवाहिक जीवन, पारिवारिक जीवन, व्यापार, नौकरी, आर्थिक जीवन आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

छोटी छोटी बातों को दिल से न लगाएं नहीं तो आपका आज का दिन व्यर्थ की चीजों में नष्ट हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक रखें और खुद को मजबूत बनाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ विनम्रता से पेश आएं।आपको उनकी आलोचना करने से बचना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। मुमकिन है वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करें। आप संभलकर रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप पुराना कोई उधार चुका सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको स्वास्थ संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:9

शुभ समय:दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपके अपनों को आप पर काफी गर्व महसूस होगा। लकड़ी, लोहे, प्लास्टिक आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जाकर टीवी, लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक:17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज अचानक आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़े। आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। छोटे व्यापारियों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको आपके परिवार की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि संभव है, लेकिन आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य की बात करें तो लगातार काम करने से बचें, नहीं तो आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:8

शुभ समय:शाम 4:35 से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आप समझ पाएंगे कि आपके प्रिय आपके लिए क्या मायने रखते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ निराशा हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपकी रूचि कम हो। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप थोड़ी कोशिश करेंगे तो समय पर आपका काम पूरा हो जाएगा। वैसे भी इस समय आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:36

शुभ समय:सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। मुमकिन है किसी अच्छी कंपनी से आपके लिए साक्षात्कार का बुलावा आए। वहीं दूसरी ओर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोपर्टी का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। अचानक कोई पुराना मामला उभरने से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आप समझदारी का परिचय दें और शांति से बात को संभालने का प्रयास करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिसकी वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी पुराने संपर्क से आपको लाभ हो सकता है। मुमकिन है आपका अटका हुआ काम पूरा हो जाए। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता के साथ रिश्ता और मजबूत होगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। पैसों की बात करें तो इस समय आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाएं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको अचानक आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आज किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका न मिले। हालांकि आपके रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन तनावपूर्ण रहने के आसार है। किसी पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का परिश्रम सफल हो सकता है। मुमकिन है आज आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिले। यहां से आपकी तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी करने के मूड में रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बोरियत भरा रहेगा। आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं होगा। ऐसे में आप अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकते हैं। कोई अच्छी किताब पढ़ें या अपनी रुचियों पर ध्यान देने के लिए भी दिन अच्छा है। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़ा निवेश करने वाले हैं तो सभी पहलूओं पर अच्छी तरह गौर करने के बाद ही अपना फैसला लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन औसत रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज घर के छोटे सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं। सेहतमंद और फुर्तीला रहने के लिए आप जंक फूड से परहेज करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:7

शुभ समय:दोपहर 1: 45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेंगे तो आज आस पास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। खासतौर पर दफ्तर में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। मुमकिन है आपके किसी वरिष्ठ अधिकारी के साथ आपकी कहासुनी हो जाए। यदि आप अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाते हैं तो इस तरह की परेशानियों से आप बच सकते हैं। अगर आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो किसी अटके हुए व्यावसायिक मुद्दे को लेकर आपके बीच वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा न ही करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा कर्ज या उधार लेन देन से भी आपको बचना होगा। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव शारीरिक रूप से आपको कमजोर कर सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:41

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप छोटी-छोटी गलतियां करते रहेंगे तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी डील सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभलकर रहना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आपको दिल की बीमारी है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक:10

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 10:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आपके भाई या बहन के लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। आज आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। माता पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा आशीर्वाद आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अपने किसी पुराने उलझे हुए व्यावसायिक मामले को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के सभी काम सुचारु रूप से पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का भी मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:38

शुभ समय:सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 16th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 16th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Monday, August 15, 2022, 22:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion