Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
16th December Horoscope: तुला राशि वालों की बदलेगी आज किस्मत, ये राशियां भी रहेंगी भाग्यशाली
आज आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आने वाले हैं। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपका काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काफी तारीफ मिल सकती है। आज आप काफी आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आपका काम सुचारू रूप से पूरा होगा। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको धन कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज शरीर के किसी हिस्से में आप दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि लंबे समय से आप जीवनसाथी को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपको अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपने प्रमोशन के लिए कोई नया कोर्स आदि करने की सोच रहे हैं तो यह समय उचित है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों का पूरा सपोर्ट मिल सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप यदि आप संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसी लापरवाही करेंगे तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़ी जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आप अपनी इंटरव्यू की तैयारियां अच्छी तरह से करें। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको घर के किसी सदस्य की ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज बॉस आप से काफी प्रभावित नजर आएंगे। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फसने से बचने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक फैसला न लें। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। बेहतर होगा आप इस बात को समझें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे। आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको देर तक भूखा रहने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय:प्रातः4:15 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपके पास से ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो आप कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताएं। खाली बैठकर आप फालतू बातें सोचने से बचें। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार से बात और बिगड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों से अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आप संभलकर रहें अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आपबहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी करें। आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। साथ ही नए अधिकार भी मिलेंगे। पैसों के मामले में आप लकी रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप अपने खानपान में गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर के नियमों का आपको सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। किसी करीबी से आपको मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि बड़े भाई या बहन के साथ आपका मतभेद हो गया है तो आज आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातक दफ्तर में जमकर परिश्रम करेंगे और आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी सकारात्मकता और उत्साह को देखकर बॉस आप से काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी, होटल या रेस्टोरेंट, सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप अपने लिए नए कपड़ों और आभूषणों की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको कोई बड़ा मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकती है। इसके अलावा आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार देखने को मिल सकता है। एक दूसरे को आज आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। साथ ही अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। आर्थिक मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है, इसके अलावा आप बिना सोचे समझे कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अचानक बढ़ सकता है। सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिनभर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आप भविष्य में इसी तरह परिश्रम करते रहें। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल के संकेत मिल रहे हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं या फिर अपने मनपसंद रेस्टोरेंट में कैंडल लाइट डिनर का भी आनंद उठा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











