For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

16th January Horoscope: धन के देवता कुबेर आज इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, होगी पैसों की बरसात

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपको पुरानी किसी कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण ही मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बॉस द्वारा आपको कई अच्छे सुझाव मिलेंगे। यदि आप उन सुझावों पर गौर करेंगे तो आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज घर में छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कोई जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मी के साथ अनबन हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन आपको इस तरह की बातों से कार्यस्थल पर बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आज आप को संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की समझदारी से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। दफ्तर में काम का बोझ कम हो सकता है। आज आपको बॉस की ओर से तारीफ भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी बड़ी तरक्की होने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों से डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि हाल ही में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है और आपकी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको मनचाहा फल मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आपको अपने प्रिय की मन की बात जानने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

 कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज काम का से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में अपना कोई भी काम अधूरा छोड़ने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ आपके प्यार और सहयोग की भी जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

किसी कारणवश आज मन काफी परेशान रहेगा और आप स्वयं को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। बेहतर होगा आप व्यर्थ की बातों को सोचकर अपनी मानसिक शांति भंग न करें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। बच्चों के लिए आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिल सकती है। अच्छी सेहत के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अचानक धन हानि हो सकती है। बेहतर होगा अब संभलकर रहें। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके साथी आपसे कोई वायदा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जल्दबाजी में कोई भी कागजी काम करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा। उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर बढ़ सकता है। सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपकी इच्छा पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आपको किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय आप अधिक सावधानी बरतें। दफ्तर में आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत को लेकर आप सतर्क रहें। खासतौर पर अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप काफी प्रसन्न और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और उत्साह बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आप घूमने फिरने, पिकनिक आदि के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

English summary

Horoscope Today 16th January 2023 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 16th January 2023 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Monday, January 16, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion