Latest Updates
-
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
16 June Horoscope: इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए उतना ही जरूरी है। बेहतर होगा अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप उनके लिए भी समय निकालें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। कामकाज की बात करें तो आपके पेंडिंग काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और आपकी सकारात्मकता आपके आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की जरूरत है, विशेष रूप से यदि आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। अगर आप विद्यार्थी है विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि इस समय पैसों से जुड़े किसी भी मामले में आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपका भविष्य सुरक्षित होगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि लंबे समय आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापारी बड़ा मुनाफा कमा पाएंगे। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपकी कमजोरी बढ़ सकती है। बेहतर होगा लापरवाही न करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की जरूरत है। आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर की मरम्मत या साज सजावट पर धन खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको अपने प्रिय को समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आराम पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और काफी प्रयासों के बाद आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय कोई भी जोखिम उठाना आपके कारोबार के लिए ठीक नहीं है। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज आपका आर्थिक नुकसान होने के आसार है। निजी जीवन में स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। ज्यादा क्रोध करने से बचें नहीं तो आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आज आपके हाथ लग सकता है। इसके अलावा यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो अपनों की सलाह से आपको बड़ा फायदा होने के आसार है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपकी कड़ी मेहनत सफल हो सकती है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में कठिनाई महसूस हो रही है तो आज अपनों के सहयोग से आपकी यह परेशानी भी दूर होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। सेहत से जुड़ी छोटी सी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कपड़े और दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ने वाला है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का कड़क रवैया आपको दुखी कर सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। जल्द ही पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज स्वास्थ संबंधित दिक्कत हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा गया है तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। वहीं व्यापारियों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। कानूनी मामलों में आपको पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय न लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपकी यह परेशानी जल्द ही दूर होगी, इसलिए आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताएंगे और जरूरी घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। यदि आपको अर्थराइटिस की समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है मन काफी प्रसन्न रहेगा नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है आप दफ्तर लेट पहुंचने से बचें इसके अलावा बहुत द्वारा दी हुई जिम्मेदारी को आप बिना किसी गलती के तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है यदि हाल ही में आपने कोई कारोबार शुरू किया है और आपके हाथ अच्छा मुनाफा नहीं लग रहा है तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें धीरे-धीरे परिस्थिति में आप को सुधार नजर आएगा के मामले में आज का दिन और साथ रहने वाला है आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है लंबे समय से आपको शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो रही है तो आप लापरवाही ना करें
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में भी बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस और उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज पिता की सलाह से आपकी किसी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए ठीक नहीं है। इससे भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत है तो आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज ठीक-ठाक मुनाफा लग सकता है। बड़े फायदे के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुखी रहेगा आज परिजनों के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। लंबे समय बाद अपनों के साथ ऐसा वक्त बिताकर आप काफी फ्रेश और रिलैक्स महसूस करेंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कुछ समय से दफ्तर में यदि आप पर वर्क लोड अधिक है तो आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। ज्यादा तनाव लेने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के झगड़ों से बचें। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने घर की शांति बनाए रख सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











