Latest Updates
-
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं
16th November Horoscope: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, खुलेंगे तरक्की के द्वार
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर की सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ सपने सभी काम तय समय पर पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा, विशेष रूप से बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बेहद यादगार रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। अगर आप व्यापारी है तो किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आपके प्रिय को कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको तनाव से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको देखने को मिल सकता है। पैसे के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातक को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आप पर्याप्त समय बिता पाएंगे। माता या पिता की ओर से आज लाभ संभव है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आज आप कामकाज से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ में रखना न भूलें अन्यथा आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने के आसार हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नौकरी हो या व्यापार आपके कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। दफ्तर में यदि कोई समस्या होती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी परेशानी का हल निकल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको एक दूसरे को फिर से समझने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप बहसबाजी करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको शराब और सिगरेट के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बाधा आए, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी सारी मुश्किलें दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। आपके घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आपकी मुश्किलें कुछ बढ़ सकती है। आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। सकारात्मकता के साथ परिश्रम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको उन पर काफी गर्व महसूस होगा। आप अपने बच्चों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है और आप राहत की सांस लेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज आपको अच्छा भी फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने खानपान का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 10
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बढ़ते हुए खर्च आप की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपने छोटा से छोटा काम ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलने के आसार हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो गया मैरिड लाइफ आज आप अपने साथी के साथ बहुत ही बढ़िया समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातक यदि अपनी नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आपको प्रयासों में तेजी लाने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि हाल ही में आपकी कोई सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आज आपको खास होने का एहसास कराएगा। ऐसा जीवनसाथी पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आप जितना ज्यादा हो सके बचत पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज वाद विवाद से बचने की जरूरत है अन्यथा आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपकी छवि खराब कर सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च)
यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। हालांकि भविष्य में आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको किसी मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप पर्याप्त आराम करें और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक



Click it and Unblock the Notifications