Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
16 October Horoscope: ग्रहों की बदलेगी चाल, आज इन राशियों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ
कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपनी वाणी का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आज आप अनजाने में ही किसी अपने की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होने के आसार है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी, इसलिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो खानपान में आप लापरवाही न करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका पूरा सदुपयोग करने का प्रयास करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामले में आप पूरी सावधानी बरतें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसके अलावा अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। सेहत का मामला आज ठीक-ठाक रहने के आसार है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। आपके पिता को कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आर्थिक स्थिति में आपकी सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार कर लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा निवेश करने के लिए भी समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। यदि वे आपकी कमियां निकालते हैं तो आप अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें, साथ ही अपनी गलतियां दोहराने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान आपको करना पड़ सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सिगरेट, शराब पान, गुटखा आदि के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। आप मेहनत करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटक सकता है, लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच की दूरियां और बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें नहीं तो आप लंबे समय के लिए मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको इधर उधर की बातें करने से बचने की आवश्यकता है। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। बॉस के सामने आपकी छवि भी खराब हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई खास तोहफा भी खरीद सकते हैं। घरेलू कलह शांत हो सकता है। काफी दिनों बाद आज आपके घर का वातावरण अच्छा रहेगा। घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि हो सकती है। अगर आपको थायराइड की समस्या है तो आप अपनी दवाइयां नियमित रूप से लेते रहें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आपका स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। छोटी सी भी समस्या को आप अनदेखा न करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से यदि आप साझेदारी में कोई कार्य करने वाले हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप मेहनत करें, साथ ही आप समय का भी ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया गया है तो आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है, खासतौर पर अगर आपका काम लोहे का है तो आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है। अपने कैल्शियम की जांच करवाएं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 से रात्रि 9:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी। कोई बात आपको काफी परेशान कर सकती है। ऐसे में आप अपनी मन की बात अपने जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं। हो सकता है आपको अपनी परेशानी का हल मिल जाए। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लापरवाही बॉस का मूड खराब कर सकती है। यदि आप इसी तरह गलतियां करते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अच्छी सेहत के लिए आपको नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा। इसके अलावा आप नकारात्मक विचारों से भी दूर रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यही हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज बहुत के नेतृत्व में आपको काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अपनी प्रतिभा दिखाने का इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। बेहतर होगा आप मन लगाकर अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपना कामकाज विदेश में फैलाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के सदस्यों की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। अपनों का स्नेह और समर्थन पाकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए व्यवहार का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस का मूड खराब हो सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारियां कर रहे हैं तो आप कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी अटकी हुई व्यवसायिक योजना दोबारा शुरू हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। जल्द ही आपको पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आज आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको अपने साथी पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











