Latest Updates
-
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना
16 September Horoscope: मिथुन राशि वाले आज वाहन का प्रयोग संभलकर करें
आज किन राशियों के जीवन में आएगी ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप स्वयं को अनावश्यक चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप खुद पर काबू रखें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहेगा। नौकरी या व्यापार आपको लंबित कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अति उत्साहित होकर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। आप सतर्क रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, खासतौर पर खुद से जुड़ी गुप्त बातें किसी से भी शेयर न करें। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने पुराने किसी संपर्क को से लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी, खासतौर पर अगर आपका काम प्रॉपर्टी का है तो आज आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। आर्थिक तंगी के कारण आपके कई कार्यों में बाधा आ सकती है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो अचानक आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने के आसार हैं। बेहतर होगा आप लापरवाही से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से शराब पीकर आप गाड़ी चलाने से बचें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का गलत बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के पैसे आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। आप अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपके किसी कार्य में कागजी अड़चन आ रही है तो आज आपकी यह समस्या दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप किसी करीबी के लिए तोहफा आदि खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी न करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। वहीं व्यापारियों को आज जल्दबाजी में निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो आज उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे वहीं दूसरी ओर आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से और अहंकार से बचने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपकी यह मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको कोई भी बड़ी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि के जातकों को आज अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपको कुछ नए अधिकार भी मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। यदि आप समझदारी से अपनी फैसले लेंगे तो आपके कारोबार में जल्द ही बढ़त देखने को मिल सकती है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखकर मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिल सकता है। सेहत के मामले में दिनों तकऔसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि बिना सोचे समझे आप को खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपके पास कई महत्वपूर्ण कार्य हों। व्यापार से जुड़े यदि जातक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी है तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं आपकी योजना कुछ आगे बढ़ती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना मीठा फल आपको मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आपको फैसले भी ले सकते हैं। मुमकिन है भविष्य में आपको अपने इन फैसलों के अच्छे नतीजे मिलें। पैसों की बात करें तो यदि हाल ही में आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज उसे चुकाने का दबाव काफी बढ़ सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय:प्रातः4:15 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस समय प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही हैं। रिश्तो में आ गई कड़वाहट दूर होगी। आज आपको अपनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी सकारात्मकता और मेहनत बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आपको सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करना चाहिए। हो सके तो अपनी गलतियों के लिए अपने प्रिय से माफी मांगकर बात को खत्म करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिन ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों की मदद से आज आपका कोई कठिन कार्य आसानी से पूरा हो सकता है। इसके अलावा आपकी मेहनत से प्रसन्न होकर बॉस आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी दे सकते हैं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी कोई कीमती वस्तु के चोरी या गुम हो सकती है। बेहतर होगा आप ऐसी चीजों को संभालकर रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की आवश्यकता है। यदि आज आपसे छोटी सी भी लापरवाही होती है तो बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में रुकावट भी आ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप घर की सजावट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा घर की मरम्मत आदि पर भी धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:40 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े लोगों को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको बिना सोचे समझे किसी पर भी भरोसा करने से बचने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का प्रयास करें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। पिता की ओर से आपको अपना मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किया है तो उसके अच्छे नतीजे आपको देखने को मिल सकते हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











