Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 17 February Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन 2 राशियों की चमक सकती है आज किस्मत
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में यदि आप उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अच्छे मैनेजमेंट की जरूरत है, विशेष रूप से अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो इस समय आपको बहुत ही संभलकर और ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दवाई का कारोबार करने वाले जातकों को आज के दिन सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। यदि आप नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको उनका सम्मान करने की जरूरत है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए आज कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। कारोबार में बदलाव के लिए यह समय उचित है। आप समझदारी से अपने निर्णय लें। दफ्तर में काम के प्रति आपकी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। अतीत में किए हुए आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां कम होगी। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आप सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अपने किसी पुराने संपर्क से अच्छा लाभ हो सकता है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लगने की प्रबल संभावना है। हालांकि बड़े ग्राहकों से डील करते समय आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज आपको परिजनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। अपनी दिनचर्या में बदलाव करके आप फिट और एक्टिव रह सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आप समय पर अपने सभी कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी विभाग में कार्यरत है तो आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी है तो आपके किसी कार्य में कानूनी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो जीवनसाथी आपके निर्णय का समर्थन करेंगे। इसके अलावा घर के बड़े बुजुर्गों का भी सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की भूल न करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती अन्यथा आप किसी चालक की बड़ी योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि आप घर में किसी पूजा पाठ का आयोजन कराना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने के साथ आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातक कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। अपने वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो जल्द ही आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आज आपके विवाह की बात आप जोर पकड़ सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न बरतें विशेष रूप से यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य कमजोर चल रहा है तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत आप बजरंगबली की पूजा अर्चना से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। आने वाले दिनों में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी गलत फैसले का भुगतान आपको करना पड़ सकता है। घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ दूरियां कम होंगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज बेवजह की बातों को लेकर आपको क्रोध आ सकता है। आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। ग्रहों की नकारात्मक स्थिति का असर आज आपके व्यवहार में देखने को मिल सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, विशेष रूप से अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रहने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातक यदि बैंक से कोई बड़ा लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आपके प्रिय को आपके प्रेम और सहयोग की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय उनके लिए भी निकालें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न नजर आएंगे। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। माता की ओर से लाभ संभव है। सेहतमंद रहने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल जल्द ही आपको जरूर मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। इसके अलावा आपकी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आपके बॉस की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जिसका अच्छा फायदा आने वाले दिनों में आपको जरूर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा धन कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। यदि आप इसी तरह अपने आर्थिक फैसले समझदारी से लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी चिंताओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आय से अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों से जुड़े निर्णय आप जल्दबाजी में लेने से बचें। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक या गप्पेबाजी करना आप पर भारी पड़ सकता है। आपकी यह गलती बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहे हैं। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आज आपको कमर या पीठ से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। बेवजह पार्टनर पर शक करने से बचें। यदि आपके बीच कोई गलतफहमी हो गई है तो बातचीत के द्वारा आप सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है जिसकी वजह से आपका काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, जल्द ही आपकी इस परेशानी का अंत होगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11:15 बजे से रात्रि 8:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











