Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
17 March Horoscope: कन्या राशि वालों का दिन रहेगा बेहद शानदार, इन राशियों के लिए भी है आज कुछ खास
अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। उधार लेन-देन से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आप बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद साबित होगी। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अपनों के लिए आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपको पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा और आप घर पर ही कीर्तन, हवन आदि का आयोजन करा सकते हैं। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आज आप अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। घर के बड़ों का भी पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा हो जाएगा। उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातक आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपनी सूझबूझ और मेहनत से आप बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। अपनों को आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपको ज्यादा दबाव लेने से बचने की आवश्यकता है। आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हालांकि आपको इससे बचने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी गलतियों पर उनका गुस्सा भड़क सकता है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप लॉटरी या सट्टेबाजी मैं पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप अपनी बुद्धि और अच्छी वाणी के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कुछ बड़े ग्राहकों के साथ कारोबार करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आएगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपकी सकारात्मकता देख सहकर्मी भी काफी प्रभावित नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। इस समय आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की जरूरत है जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:35 से रात्रि 9 बजे

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों को यदि आज निवेश का मौका मिलता है तो आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। वहीं दूसरी ओर साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के मनमुटाव से बचें। अगर आप नौकरी करते हैं और आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए यह समय उचित है। जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आप बातचीत के द्वारा अपने बीच के सारे गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन आपको मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आज आपको अपने प्रिय के साथ यात्रा करने का मौका भी मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिलने की प्रबल संभावना है। आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस की बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। पैसों के मामले में दिल सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। आप मेहनत करते रहें। जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ सकती है। साथ ही आज बॉस की गर्म मिजाजी भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। बेहतर होगा आप अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़े संघर्ष के बाद आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी। आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होगी। आज आप कोई पुराना कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी और आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है जिसे लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अपनी आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। यदि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही आपको अपने खर्चे में भी कटौती करने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्द लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके बड़े आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। इस समय आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











