For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 May Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी राहत, इन राशियों का दिन भी है कुछ खास

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने वाले हैं तो अपने ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही अपना निर्णय लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर काम का भार बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है, साथ ही आप अपनी दिनचर्या में ध्यान शामिल करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं और लंबे समय से इसके लिए आपका प्रयास जारी है तो आज आपको कोई बढ़िया अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक नुकसान की वजह बन सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थय की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपनी महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखने की जरूरत है। आज उनके इधर-उधर होने से आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती है, साथ ही इससे बॉस का मूड भी खराब हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि नए लोगों के साथ कारोबार करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके ज्यादा भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। निजी जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा, साथ ही आपकी प्रबंधन क्षमता को देखकर बॉस आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। कॉस्मेटिक से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है और आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आज किसी खास जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। सेहतमंद रहने के लिए आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो इस समय बड़े निवेश करने से बचें। यदि आप छोटा-मोटा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। छोटे से छोटे काम को भी आप पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इसके अलावा किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री होने से भी आपको आर्थिक फायदा होने के आसार है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही थकान भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। इसके अलावा आज आपको अनावश्यक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आपको शारीरिक कष्ट भी संभव है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती न करें। नौकरी करने वाले जातकों को बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करने से बचने की सलाह दी जाती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ गहरी होती नजर आ रही है। हालांकि आपको अनावश्यक चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें साथ ही उनकी उचित देखभाल करें। जल्दी से आपको सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही राहत भरा रहने वाला है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ इन जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय पर विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता है। अपने निजी मामलों में किसी दूसरे को दखलअंदाजी करने न दें। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको आंखों या दांतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

निजी जीवन में यदि कोई परेशानी है तो आपको जल्द से जल्द उसका हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। अपनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को लेकर टकराव या मनमुटाव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके प्रिय के व्यवहार में उग्रता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो गठिया के रोगियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज बड़ा नुकसान हो सकता है। आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, विशेष रूप से यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनकी अच्छी देखभाल करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सिगरेट और शराब से दूर रहें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आज पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठा पाएंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि लंबे समय से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आज आप काम को अलग रखकर आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। काम के बीच बीच में आपके लिए रिलैक्स करना भी बेहद जरूरी है, नहीं तो आपकी थकान बढ़ सकती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा यदि आप दबाव में काम करेंगे तो इसका बुरा असर आपके प्रदर्शन पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज आपको जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। आप समय पर सोएं और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातक अपनी में मधुर वाणी के बल पर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आप ग्राहकों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आज आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज से तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर माता-पिता से बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें अन्यथा आपके जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। हो सके तो अपने प्रिय के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालें और घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 17 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 17 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, May 16, 2022, 15:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion