Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
Aaj Ka Rashifal 17 November Horoscope: इन 4 राशियों को होगी आज अच्छे फल की प्राप्ति
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज आप पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कोई बड़ा खर्च हो सकता है। बढ़ते हुए खर्च आपको मुश्किल में डाल सकते हैं। कामकाज की बात करें तो आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको सुस्ती और आलस्य का त्याग कर अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद कठिन रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है इसलिए आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत का एक भी मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। अगर आप कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर ही अपना फैसला लेने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप मर्यादा में रहकर ही बात करें और शांति से अपना पक्ष रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। भागदौड़ और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको उधार लेने और देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। यदि आप पैसे उधार देते हैं तो लंबे समय के लिए आपका पैसा अटक सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और दफ्तर में आपको खूब सराहा जाएगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों की कमी की वजह से आपके काम रुक सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आज संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मुद्दा उभरने की वजह से घर का माहौल तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा है तो उसे जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप पूरी ऊर्जा और जोश के साथ अपना हर काम पूरा करने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ धीमा रहेगा। पैसों के मामले में आपको सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से यदि आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो किसी तरह की जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शाम को अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का सपना देख रहे हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका कारोबार कपड़े, लोहे, लकड़ी, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉस्मेटिक आदि से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप घरवालों के साथ छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लगातार काम करने से बचें। काम के साथ आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और सभी का सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों को उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर बेरोजगार जातकों को भी नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ संबंधित किसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको सुस्ती और आलास्य महसूस हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है खासतौर पर अगर आपका काम सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा है तो आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों आज कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप कोई जोखिम न ही उठाएं तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पिता और बड़े भाई के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। यदि आपके बीच कोई मनमुटाव चल रहा है तो उसे जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। बेहतर होगा आप सोच समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की है तो आपको गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज अचानक आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो जाएगा और आपको बड़ी राहत मिलेगी। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में कोई भी जोखिम ना उठाने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी कड़ी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपका अटका हुआ आपका कोई व्यवसायिक मामला सुलझने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही शांति और आनंद में गुजरेगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं आपकी लव लाइफ में भी स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपनी पढ़ाई को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें नहीं तो आपके आगे बढ़ने का सपना अधूरा रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपने पिता के कारोबार से जुड़े हैं और कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो पिता के सहयोग से आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। घर परिवार में कलह बढ़ने से आप काफी परेशान रहेंगे। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको काफी समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज बड़ा खर्च करने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप के कड़वे बोल अपनों का दिल दुखा सकते हैं। आपके गलत बर्ताव की आलोचना भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को योजना के अनुसार अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। हो सकता है आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे। वहीं दूसरी ओर आपको अपने सहकर्मियों के साथ टकराव से भी बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज किसी बात को लेकर आप काफी तनाव में रहेंगे। आपको ज्यादा चिंता करने से बचने होगा क्योंकि उचित समय आने पर आपकी इस परेशानी का अंत होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने के आसार है। आपको बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े क्लाइंट्स के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











