17th December Horoscope: इन राशियों की बंद किस्मत का खुलेगा आज ताला, होगा जबरदस्त फायदा

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापारी है और लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पेंडिंग है तो आज दोपहर से पहले उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी ऊर्जावान रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। ऐसे में आप पूरी फुर्ती और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप पुराने हिसाब किताब पर भी नजर डाल सकते हैं। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर दे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। चुप रहने से गलतफहमियां और बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बच्चों की शिक्षा, घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। दफ्तर का माहौल आज काफी गर्म रहेगा। हो सकता है बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। ऐसे में छोटी सी भी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपका गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। यदि आप सूझबूझ से काम नहीं लेंगे तो आज आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों का दिन लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि कोर्ट कचहरी का कोई पुराना मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको चाय और कॉफी के अधिक सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

 कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर के कार्यों को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें विशेष रूप से यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप उसे कल तक के लिए न टालें। समय का ध्यान रखें और बिना किसी गलती के अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारी यदि निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पुरानी बातों को सोच कर आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। सकारात्मक रहें और आगे बढ़ें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उचित फल की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज कामकाज की धीमी गति आपकी चिंता बढ़ा सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पुराना कोई रोग उभरने के आसार हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। न चाहते हुए भी आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज काफी सकारात्मक रहेगा। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई रुकावट आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय का मूड काफी बढ़िया रहेगा। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आज पार्टनर के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। मुमकिन है आज आपके साथी आपको शादी के लिए भी प्रपोज करें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को भी आज के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे पर रोक लगाने की आवश्यकता है। अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहेगा। सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:41

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से आपकी कोई डील अटकी हुई है तो आज आपके भाई यह किसी करीबी की मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी रुकी हुई डील पूरी होगी और जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातक यदि किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आज वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलता है तो आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी परेशानी को हल कर दे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। हालांकि बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आज वे आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको घुटनों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:7

शुभ समय:दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आज आपको काफी परेशान कर सकता है। आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा कुछ दिनों के लिए कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर ध्यान दें। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आपको न तो बड़ा फायदा होगा और न ही आपका नुकसान होगा। पैसों के मामले में आज आप थोड़ा संभलकर रहें। विशेष रूप से यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो पूरी सतर्कता बरतें। घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सोच समझकर करें। आपके कड़वे बोल आपके अपनों के भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक नहीं है। आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:19

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित फल आज आपको मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और विदेशी कंपनी से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में तेजी आएगी। अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए यह समय अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आपको आपका मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है। आज आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। विदेश यात्रा करने का आपका सपना पूरा होने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के कामकाज में वृद्धि होगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके प्रिय आपके विचारों को काफी महत्व देंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको उसे नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से सुबह 11 बजे तक

Story first published: Saturday, December 17, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion