For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17th November Horoscope: इन राशियों के जीवन में आज खुशियां देंगी दस्तक, भाग्य का मिलेगा सपोर्ट

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बदलेगी आपकी किस्मत? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

बेवजह मन परेशान रहेगा और आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। हो सके तो आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएं या पूजा पाठ में अपना मन लगाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आज कोई भी काम करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपसे बड़ी लापरवाही हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी इस समस्या का समाधान होने के आसार हैं। घर का माहौल ठीक रहेगा। काम के साथ आपको परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तला भुना और मसालेदार भोजन करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपके कामकाज में तेजी आएगी, साथ ही आपके हाथ कोई अच्छा अवसर भी लग सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपनी आमदनी से अधिक खर्च न करें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही यादगार समय बिताएंगे। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ठीक नहीं है, विशेष रूप से आपका बढ़ता हुआ वजन आप की मुश्किलें अवधि बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें और अपने खाने-पीने का भी विशेष ध्यान रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आपके मार्ग में कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वासके बल पर अपने सहकर्मियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आज बॉस भी आपकी मेहनत से काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय उचित है। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। अपनों के बीच दूरियां कम होगी। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। अपनी ऊर्जा को बेवजह की चीजों में नष्ट न करें। यदि आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है, साथ ही उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। वहीं व्यापारियों को आज कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी अटके हुए पुराने मामले को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा और आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे करेंगे। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत रंग ला सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपकी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आज आपके लिए नौकरी का ऑफर आ सकता है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमान हुए धन का आप सही उपयोग करें। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष के सुख की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के सिलसिले में आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। ऐसे में आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको भविष्य की चिंता सता सकती है। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते है। आप ईश्वर पर और खुद पर भरोसा रखें। उचित समय आने पर आपकी सारी समस्याओं का समाधान होगा। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। कामकाज के बात करें तो दफ्तर में आप एक साथ कई काम निपटाने से बचें नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज न करें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना ध्यान करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपकी अटकी हुई डील पूरी होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आज आप धन खर्च कर कर सकते हैं। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो पिता की सलाह से आपको कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग न करें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकता है। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आप जरा सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आप अपने वेतन से जुड़ी कोई बात बॉस से करने की सोच रहे हैं तो आज आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। कोई व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अपने करीबियों से सलाह लेनी चाहिए। आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपको किसी करीबी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज की मुलाकात बेहद खास रहने वाली है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप काफी ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। यदि हाल ही में कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम करने की भी आवश्यकता है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

English summary

Horoscope Today 17th November 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 17th November in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, November 17, 2022, 5:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion