Latest Updates
-
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना
Horoscope Today 17 September: इन राशियों का भाग्य पक्ष आज रहेगा मजबूत, देवी लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा
आज किस पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरे होंगे किसके पूरे होंगे अधूरे काम, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर के सदस्य की मदद से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। इतना ही नहीं आज आपको अपनों से अपने मन की बात साझा करने का भी अवसर प्राप्त होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। आपका अति आत्मविश्वास आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से अच्छा फायदा होने के आसार हैं। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो लआपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और आपको अपनों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा विशेष रूप से दवाइयों का काम करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्टॉक बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। पिता की ओर से आर्थिक लाभ होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि हाल ही में बॉस ने आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है तो आज आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। बॉस आप से काफी प्रसन्न रहेंगे और जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपका बड़ा फायदा नहीं होगा तो आज नुकसान भी नहीं होगा। जीवनसाथी किसी बात पर आप से नाराज हो सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करना चाहिए। गुस्से और अहंकार से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। सेहत को नजरअंदाज न करें। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका कोई रुका हुआ काम बिना किसी बाधा के आज पूरा हो जाएगा, साथ ही आपको आर्थिक फायदा होने के भी आसार है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आप इससे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। दफ्तर के उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आपको काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपको अपने बीच की खटास कम करने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो सुस्ती और आलस्य दूर करने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिए।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको अपने अनियंत्रित क्रोध पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछतावा हो। आपका क्रोधी स्वभाव आपके बनते हुए कार्य बिगाड़ सकता है। दफ्तर में आज लंबित कार्यों को लेकर आपको बॉस गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता सकता है। आज आप कर्ज या उधार भी ले सकते हैं। घर के सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। आपको काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। आज आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। आपको अपने गुरुजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। आप काफी तनाव और दबाव भी महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है। आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इसके अलावा आपको कुछ प्रतिष्ठित लोगों से भी जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जल्द ही आपका कारोबार एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से बचें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज कोई बड़ा खर्च करने से बचें। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आपको परिजनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। लंबे समय बाद अपनों के साथ अच्छा वक्त बिताकर आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। माता पिता का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों का काम धीमी गति से आगे बढ़ेगा। आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। यदि आप अपना कामकाज आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुखी और सुखद रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप जीवनसाथी के लिए तोहफा आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। हो सके तो अपने प्रिय के साथ आज से सैर सपाटे के लिए भी जाएं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा, साथ ही आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। यदि कुछ दिनों से आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने के आसार है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और आप के मार्ग में आर्थिक समस्याएं आ रही हैं तो आज किसी करीबी की मदद से आपकी इस समस्या का भी समाधान हो सकता है। घर के बड़ों के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। ऐसी कोई बात न कहें जिससे अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अधिक भागदौड़ के कारण आज आपकी थकान बढ़ सकती है, साथ ही आप तो आपको कमजोरी भी महसूस होगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आप अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं ही सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता पर भरोसा रखना होगा। दूसरों के कहने पर कोई भी काम न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। दफ्तर में आपको बड़ा सम्मान सम्मान प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको दोस्तों के साथ मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। यदि किसी मित्र के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज सारी नाराजगी भूलकर आप एक दूसरे की तरफ प्यार से अपना हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप उधार लेने से भी बचें। आज अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः 4:20 बजे से दोपहर से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपका गलत बर्ताव आपको अपनों से दूर कर सकता है, खासतौर पर माता पिता के साथ आप सम्मान से पेश आएं। आपको समझना होगा कि आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आज आपको अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज भी दे सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अजर पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:13
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











