Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
17 July Horoscope: पैसों के मामले आज ये राशियां रहें संभलकर, ये है आज का राशिफल क्या
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और चमकेगा आपकी किस्मत का सितारा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आप विधार्थी है और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है, विशेष रूप से सरकारी नौकरी करने वाले लोगों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको अपना छोटा सा छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी पार्टनरशिप टूट भी सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। लवमेट की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापारी है और आप बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं, लेकिन आप के मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। यदि वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करना चाहिए। क्रोध और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। बेवजह के खर्चे करने से बचें। इसके अलावा आपको उधार देने से भी बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। वहीं फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को आज उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि लंबे समय से आप किसी कठिन कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आपका काम आज बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ आपको बॉस की भी तारीफ से मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। घर की मरम्मत या साथ सजावट पर आज आपको धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। इससे आपके रिश्ते की डोर कमजोर पड़ सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही वर्क लोड भी कम रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए समय उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का भी अवसर मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 से 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। आपके बीच की अनबन खत्म हो सकती है। बेहतर होगा आप उस एक दूसरे को समझने का प्रयास करें और भविष्य में बेवजह की बातों को लेकर लड़ाई झगड़े से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। जल्दी ही आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तोआपको देर रात तक जागने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। आज आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।।कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान होने के भी आसार हैं। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला न लें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है, विशेष रूप से यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वालों की भी तरक्की का योग बन रहा है। आप इसी तरह कड़ा परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। आपको निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिल ठीक रहेगा रहेगा अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हड्डियों या मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह और बढ़ जाएगी। यदि आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार भी आएगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं। एक दूसरे के साथ आप जितना अधिक समय बिताएंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट और शराब से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
लोहे का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों की कोई महत्वपूर्ण डील बीच में अटक सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर मेले के नियमों का पालन आपको सख्ती से करना होगा। यदि आज आप से लापरवाही होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। माता या पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। अगर बात आपकी सेहत की तरह दो रात को आप हल्का भोजन करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, विशेष रूप से यदि आपका काम किराना, जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि का है तो आपके हाथ बड़ा मुनाफा लग सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों को आज जिस कोई बढ़िया अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आपको मनचाहा ट्रांसफर या उच्च पद की प्राप्ति की उम्मीद है तो आज आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके सही आर्थिक फैसलों के अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है। साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं और बेवजह की बातों से दूर रहें। कुछ सहकर्मी आज आप उसकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें नजरअंदाज करें। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे। फिट रहने के लिए आप आपको खुद के लिए भी समय निकालना होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि संकेत मिल रहे हैं। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ है तो आपका पैसा अटकने से आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से आप दूर रहें अन्यथा आप लकी छवि खराब हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके कामकाज में तेजी आएगी, साथ ही किसी बड़ी समस्या का भी समाधान होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











