Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
18 August Horoscope: मकर राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा फल, खुलेंगे सफलता के द्वार
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने दिन भर का हाल जान सकते हैं। आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमके का सितारा और मिलेगी अपार सफलता।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। मन शांत रहेगा और आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आप कोई कठिन कार्य बिना किसी बाधा के पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही शांति में गुजरेगा। यदि आप किराए के मकान में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार का अच्छा अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है खासतौर पर अगर आप तेल से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। बेहतर होगा आप अपने काम पर अधिक फोकस करें। साथ ही बॉस के साथ भी तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए कुछ नयी मुश्किलें खड़ी हो सकती है। आप धैर्य से काम लें, जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। अनावश्यक क्रोध से बचें और छोटी-छोटी बातों पर आपको राई का पहाड़ बनाने से भी बचने की जरूरत है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और जोश में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। अपने आर्थिक फैसले आप समझदारी से लें। कामकाज की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर सहकर्मियों के साथ उलझने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करने से बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें। व्यापारियों पर मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है। तनाव और थकान के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 4:05 से शाम 5:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले जातकों को भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्न ने भी रहेंगे। लोहे के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता संभालने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करना होगा। हो सके तो आज उनके साथ आप ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और रोजाना प्राणायाम करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटका हुआ है तो आज आपका यह काम पूरा हो सकता है। इससे आपको आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय बाद आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सकता है वे आपके साथ नरमी से पेश आएं। ऐसे में आपको भी संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में आज किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की जरूरत है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज के दिन कोई बड़ा बदलाव संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज आपके वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अति उत्साहित होकर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज भी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की जरूरत है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का मन बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। माता-पिता के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका लापरवाह रवैया उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों का आदर और सम्मान करें। सेहत सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। बेहतर होगा आप जमकर मेहनत करते रहें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है खासतौर पर अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज बच्चों के लिए कुछ समय जरूर निकालें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। घर से बाहर सारी जरूरी सावधानियां बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में तनाव संभव है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला उभरने से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो सोच समझ कर लें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का आज एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आज बॉस का रवैया भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। खानपान में लापरवाही और तनाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट संभव है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। साथ ही आपको अपने कार्यस्थल के नियमों का भी पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आज आप उसे प्राथमिकता दें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपको काम से जुड़ी छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का समर्थन आपको मिलेगा। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











