Aaj Ka Rashifal 18 March Horoscope: होली पर इन 4 राशियों के लिए बन रहा है शुभ संयोग

ग्रहों की चाल आज किस ओर इशारा कर रही है, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके वैवाहिक, आर्थिक, पारिवारिक जीवन, व्यापार, नौकरी आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको अपनी क्षमताओं को पहचानने की जरूरत है। यदि आप उनका सही उपयोग करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। इससे आपकी परेशानियां और बढ़ सकती हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ समय से आप कामकाज में व्यस्त चल रहे हैं और आपको खुद के लिए समय नहीं मिल रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप अपने लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों या परिजनों के साथ आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम तय समय पर पूरा हो सकता है। व्यापारी वर्ग आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं, विशेष रूप से यदि आपका काम फर्नीचर, सोने-चांदी, कपड़े आदि से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो काम के साथ आप खुद पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपको अपनी निजी जीवन और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपने काम के साथ-साथ परिवार पर भी ध्यान देना चाहिए, खासतौर पर बच्चों के लिए आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय जरूर निकालें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। घर के किसी सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। यदि आप छोटी सी भी लापरवाही करते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। निवेश का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। भविष्य में इसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपके लिए किसी बड़ी कंपनी से बढ़िया ऑफर आ सकता है। अच्छे वेतन के साथ आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज रुके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। सेहत को लेकर छोटी सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है, विशेष रूप से यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात संभव है। लंबे समय बाद आप इतना अच्छा समय बिताकर काफी बढ़िया महसूस करेंगे। आपकी कोई पुरानी अच्छी याद भी आज ताजा हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का रवैया भी काफी सख्त रहने वाला है। ऐसे में आप शांति और समझदारी से अपने काम निपटाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी इस यात्रा से कुछ खास फायदा नहीं होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। एक दूसरे को फिर से समझने का मौका आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आय से अधिक खर्च करने की गलती न करें। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कम प्रयास में आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आज आपको आपके प्रमोशन की खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आप अपनों के साथ जमकर त्यौहार का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी आपसी समझ और बेहतर हो सकती है। आज आप काफी फिट और एक्टिव रहेंगे। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों से जुड़ी चिंता से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लें। बिना सोचे समझे पैसों का लेन देन करने से बचें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव संभव है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहने वाला है। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा फल मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। साथ ही घरेलू जिम्मेदारियों को भी आप पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ बेवजह की कहासुनी से आपको बचने की जरूरत है। यदि आप अपने प्रिय की किसी बात से सहमत नहीं है तो झगड़े झंझट की जगह आप शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। यदि आपको लीवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ग्रहों की चाल आज कुछ अच्छे संकेत दे रही है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सबसे पहले बात करते हैं नौकरीपेशा जातकों की, दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों का और जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। साथ ही किसी भी बात को लेकर तनाव न लें। हो सके तो आज कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर ध्यान दें। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। दफ्तर में स्थितियां नकारात्मक रहेंगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश से जुड़े फैसले समझदारी से लेने होंगे। दूसरों के कहने पर इस तरह के फैसले लेने से बचें। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके बड़े आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उस पर जरूर गौर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि किसी कारणवश अपनों के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आप अपनी ओर से पहल करें मुमकिन है आज सारी कड़वाहट खत्म हो जाए। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय कुछ बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े को अपनी अटकी हुई योजनाओं को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर आज आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आप कोई आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी जुकाम, बुखार आदि जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपके जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि वे आपको किसी भी तरह के बदलाव की सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों को गंभीरता से लेनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहना होगा। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

Story first published: Friday, March 18, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion