Latest Updates
-
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
18 November Horoscope: कन्या राशि वाले न करें आज यह गलती, इन 2 राशियों को भी रहना होगा संभलकर
आज क्या है आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घरेलू कलह का अंत हो सकता है और आपके घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपनों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ आप अपने लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ-साथ बॉस का भी सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के और सुचारू रूप से पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में आज आपको आपका मनचाहा काम भी सौंपा जा सकता है। थोक व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान हो सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। यदि आप उनकी इस मांग को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं तो आपको उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना चाहिए। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में ऐसे फैसले न लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको क्रोध और झुंझलाहट जैसी नकारात्मक भावनाओं से बचने की जरूरत है। इससे आपका काम प्रभावित हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले, लेकिन आप हार न मानें और प्रयास करते रहें। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप अतिरिक्त समय बिताने का प्रयास करें। सेहत की बात की जाए तो आप जंक फूड का अधिक सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 9:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज दिन की शुरुआत आप बजरंगबली की पूजा अर्चना से करें। आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है, विशेष रुप से आज आपको अपनी वाणी पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी से बचने की जरूरत है अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों को समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज माता की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो इस बदलते हुए मौसम में आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और कोई नया कोर्स करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आलस्य और सुस्ती का त्याग कर अपने सभी काम तेजी से पूरे करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। इसके अलावा आप कठोर परिश्रम भी करें। अपने वैवाहिक जीवन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्ते में खटास बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इसके अलावा आपको कर्ज या उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है और आज आपको काफी कड़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातक को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम सोने चांदी का है तो आज आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप व्यापारी हैं तो आप गलत रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर आपका नुकसान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज के दिन आपको काफी सजग रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। अपने आर्थिक फैसले आप जल्दबाजी में न लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो समय पर भोजन करें, साथ ही आपको पर्याप्त आराम की भी जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। साथ ही मानसिक रूप से भी आप काफी परेशान हो सकते हैं। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें और आपको अपने प्रिय का सम्मान भी करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी छोटे-मोटे उधार से भी मुक्ति मिल सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आप अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा आपकी तुनकमिजाजी आज आपको मुश्किल में डाल सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों के हाथ अच्छा मुनाफा लग सकता है। वहीं दूसरी ओर साज सजावट की चीजों का काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक या इधर उधर की बातें करने से बचें। आपको अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने पर फोकस करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन को देखकर बॉस आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। वहीं व्यापारियों की भी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। बेहतर होगा भविष्य में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय:सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक सोच और कड़े परिश्रम के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं, इसीलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार के साथ लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही मनोरंजक रहेगी। जीवनसाथी के साथ में तालमेल अच्छा रहेगा। आपके बीच प्यार और मेलजोल बढ़ेगा। अगर आप अपने प्रिय को कोई खास तोहफा देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी आप के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपनी निजी जीवन पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप अपने परिजनों को भी वक्त देने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आज आप किसी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक



Click it and Unblock the Notifications