Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि
18th December Horoscope: सिंह राशि वाले न करें आज ये गलती, बाकी भी जानें अपनी किस्मत का हाल
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। माता पिता के साथ आप समय बिताएंगे और उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आप और कड़ी मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और अपना सही इलाज करवाएं ।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 6:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या कहासुनी से बचें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर फोकस करें। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपको संभलकर रहना होगा। तेल, लोहे, डेयरी, प्रिंटिंग, स्टेशनरी आदि से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी छोटी मोटी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो दोपहर के बाद का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको काम से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। यदि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। सेहत की बात करें तो आज आप हाथ या पैर के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय:शाम 5 बजे से 7:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस द्वारा दी हुई जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें। यदि आज आप अपना काम तय समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे तो बॉस कोई सख्त कदम भी उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। लकड़ी, कपड़े, दवाइयों, खाने पीने की चीजों के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि इस समय किसी नए कार्य की शुरूआत से आप बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय:दोपहर 12:15 से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के झगड़े झंझट से कारोबार में नुकसान हो सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। आपको सूझ बुझ से काम लेना होगा। अगर आप नौकरी करते और रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप समय का ध्यान रखें। पिता के साथ आज किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी और शांति से रखने की सलाह दी जाती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो इस राशि के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको आर्थिक समस्या घेर सकती है। आज हाथ में आया हुआ कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है। आपका वेतन अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके उग्र स्वभाव की काफी आलोचना हो सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। आज जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज पूरा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की भी हो सकती है। कपड़े, लेदर या कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। आपको अपनों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आप सोच समझकर कर अपना फैसला लें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों पर झगड़े झंझट से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रायस करें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी हो सकती है। हो सकता है आपकी कुछ कहासुनी भी हो जाए। बेहतर होगा आप संतुलित व्यवहार करें। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आय से अधिक खर्च करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का लाभ उठाएं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है जिससे आर्थिक लाभ भी संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर का माहौल कुछ गर्म रहेगा। हो सकता है किसी कारणवश बॉस का मूड कुछ ठीक न रहे। ऐसे में आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और बेवजह की बातों से दूर रहें। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी से बचना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप अपने प्रिय के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय अच्छा है। सेहत का मामला ठीक-ठाक रहेगा। आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको किसी विषय में कठिनाई हो रही है तो आप अपने गुरुजनों की मदद लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। काम का बोझ कुछ कम रहने से आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप अनाज का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर चल रहा है आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। अगर आप सोच समझ कर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक सारी आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:40 तक



Click it and Unblock the Notifications











