Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
18th January Horoscope: कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी या लगेगी आपके हाथ निराशा ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप घर की सजावट में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि लंबे समय से आपकी किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर में आज अचानक कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। आज आपका काफी धन भी खर्च हो। सेहतमंद रहने के लिए आपको व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आज आप पर काम का बोझ अधिक रहने वाला है। व्यापारियों को कोई भी नई डील करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप काफी बोझिल और थका हुआ महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर साथ साबित होगा। लंबे समय बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। दफ्तर में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई बड़ा निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। विशेष रूप से माता की ओर से लाभ संभव है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। तो वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। सबसे पहले बात करते आपके काम की, दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आपके अच्छे प्रदर्शन की प्रशंसा भी हो सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के आसार हैं। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी सेहत को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि कुछ समय से कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप स्वयं के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। वहीं व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें अन्यथा आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो बॉस आप से काफी नाराज हो सकते हैं। साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। अगर आपको भी हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आपको क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइलों को आप संभालकर रखें। उनके गुम होने से आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आवश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज आपको डॉक्टर और अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। इसके अलावा आपका काफी पैसा भी खर्च होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा मुनाफा होने के आसार हैं। खासतौर पर अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











