For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 July Horoscope: सावन के पहले सोमवार भोलेनाथ क‍िस पर करेंगे कृपा, जानें अपनी किस्मत का हाल

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको क्रोध और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रवैया आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज वे आपके साथ कुछ ज्यादा ही सख्ती से पेश आएं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई महत्वपूर्ण डील पक्की करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी चूक आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको समय पर सोने और समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज के दिन आपको बहुत समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है, विशेष रुप से किसी भी व्यवसायिक मुद्दे पर चर्चा करते समय आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से से बात बनने की जगह बिगड़ सकती है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह सुबह छोटी सी बात पर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। उनकी गलत बातें आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। दफ्तर में कामकाज के प्रति जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में अब कोई काम न करें, आपको चोट लग सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। मित्रों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है और उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिलेंगे जिसका फायदा भविष्य में आप उसको होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उसके अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कामकाज में बढ़ोतरी होगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आप घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। बच्चों के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की की जाए तो सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए, विशेष रूप से यदि आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करें। नौकरीपेशा जातकों को टीम वर्क पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा मिलेगा। आज आपको नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि जल्दबाजी में आप कोई भी काम न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। घर के वातावरण में सुधार आएगा। जीवनसाथी के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपके साथ बहुत ही प्यार से पेश आएंगे। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। यदि आपको थायराइड की समस्या है तो आप रोजाना योग और ध्यान जरूर करें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। ऐसे में आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। किसी कारणवश यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। आपके बीच सबकुछ सामान्य हो सकता है। पैसों को लेकर ज्यादा लापरवाही न करें। आपको बचत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि लंबे समय से आपका कोई सरकारी काम पेंडिंग है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपको आपका मनपसंद तोहफा दे सकते हैं। पैसों के मामले में दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो माइग्रेन के रोगियों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आपकी समस्या बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापारी हैं जो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रूकावट आ सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ समय प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा। आप सकारात्मक रहें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास भी कर सकते हैं। लापरवाही के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आपको हाइपर एसिडिटी की समस्या है तो आपको खानपान में गड़बड़ी करने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्यादा लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों पर अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करना चाहिए। अगर आप व्यापारी है लंबे समय से कहीं आपका धन अटका हुआ है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता की ओर से धन लाभ हो सकता है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है, खासतौर पर व्यापार से जुड़े जातकों की बिक्री का ग्राफ बढ़ने से अच्छा फायदा होगा। यह सब आपकी मेहनत और सही फैसलों का ही नतीजा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। छोटे भाई या बहन की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा, साथ ही उनकी उपलब्धि पर भी आपको गर्व महसूस होगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आपको आए का नया स्त्रोत मिलने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा खेल कूद में भी हिस्सा लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आप किसी कारणवश घर से दूर रहते हैं तो काफी समय बाद आज आपको अपनों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा, अपनों का प्रेम और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको अच्छा मौका मिल सकता है। प्यार मोहब्बत की मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। आज आपके पाटनर आपको शादी के लिए प्रपोज भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। अपने सहकर्मियों को खुद से कम समझने की गलती न करें। आपका अहंकार आपके सपनों पर पानी फेर सकता है। अगर आप व्यापारी है और किसी पुराने कानूनी मामले को लेकर आप परेशान है तो अपने वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। इसके अलावा जल्दबाजी में आप कोई भी आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। एक दूसरे से आप अपने मन की बात भी साझा कर सकते हैं। यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

English summary

Horoscope Today 18th July 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 18th July 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, July 16, 2022, 16:05 [IST]
Desktop Bottom Promotion