Latest Updates
-
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
18 June Horoscope: मीन राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, इन राशियों की भी खुलेगी किस्मत
क्या आज आपको मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे आपके बिगड़े काम? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आर्थिक जीवन आदि से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किस्मत में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कोट कचहरी के किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपका आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। एक साथ आप कई काम निपटाने से बचें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक परेशानी का अंत होगा और सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चे कुछ कम होंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। गलत खान पान की आदतों को जल्द से जल्द बदलने का प्रयास करें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आज आप अपनी उन्नति से प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिल सकता है। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है किसी तकनीकी परेशानी की वजह से आज आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। हालांकि आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आप सोच समझकर अपना फैसला लें, विशेष रूप से किसी भी नए व्यवसायिक प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। कोई भी बड़ी खरीदारी करने के लिए दिन ठीक नहीं है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप कान के दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक मामले में आप को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से आप कर्ज लेने या देने से बचें अन्यथा अब बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप बेवजह की चीजों में अपना समय नष्ट करेंगे तो आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही है आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापार में वृद्धि संभव है, खासतौर पर साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय से मन की बात शेयर करने का मौका मिल सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज आप काफी बोझिल महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। बेहतर होगा आप आज कामकाज को अलग रखकर अपने लिए समय निकालें। इससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। आज आप एक अच्छे मल्टीटास्कर की तरह नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अच्छे लाभ के लिए आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। हो सके तो ग्राहकों को लुभाने के लिए आप कुछ नए ऑफर्स और डील्स लेकर आएं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। छोटी सी बात पर आपके बीच अनबन हो सकती हैं। आज स्वास्थ्य से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी, हालांकि आपको आराम करने की भी जरूरत है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी टीम लीड करने का मौका दिया जा सकता है। खुद को साबित करने का इससे अच्छा अवसर आपको नहीं मिलेगा। बेहतर होगा आप इसका पूरा फायदा उठाएं। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें, विशेष रूप से घर के बड़ों की सलाह को नजरअंदाज न करें। आपके अपने आपका भला ही जाते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारी वर्ग यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी योजना आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज आपको किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और आपकी मेहनत को भी सराहा जाएगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप अपने कर्जों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष शांति से रखें। सेहत की बात करें तो आपको चेस्ट इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। दुखी और परेशान रहने से कुछ हासिल नहीं होगा, बल्कि इससे आपकी समस्याएं कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। छोटी-छोटी खुशियों को भी खुलकर जीने का प्रयास करें। कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और वेतन से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें और एक दूसरे से आपको जो भी शिकायतें हैं उसे दूर करने की कोशिश करें। आपको अपने रिश्ते को महत्व देना होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खानपान में लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके किसी कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आप अपनी मेहनत से अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिमाग काफी एक्टिव रहेगा। दफ्तर में आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। आज आप उच्च अधिकारियों और बॉस को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आपने बैंक से लोन लिया है तो नियमित रूप से उसकी किसने चुकाते रहें। इससे आपका दबाव कम होगा। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में व्यायाम भी शामिल करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको अपने तेजतर्रार स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है। आपका बड़बोलापन आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है, विशेष रूप से कार्यस्थल पर आप इस बात का अधिक ध्यान रखें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है आप जितना अधिक मेहनत करेंगे आपको उतना मीठा फल मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। बढ़ते हुए खर्च आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। आपको अपने बजट से अधिक खर्च करने से बचने की जरूरत है। ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। अपने बीच शंका की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सेहत की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है, खासतौर पर डेरी का काम करने वाले लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। आपके कामकाज में तेजी आएगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। मुमकिन है इसका अच्छा फायदा भविष्य में आपको मिले। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए पैसे का आप सही उपयोग करेंगे तो बेहतर होगा। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रही है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ-साथ खुद का व्यापार करना चाहते हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ेगी। जल्द ही आपका काम शुरू हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, साथ ही आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप नया वाहन, प्रॉपर्टी, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक



Click it and Unblock the Notifications











