18th October Horoscope: नौकरी व्यापार में इन राशियों के हो सकती है आज बड़ी तरक्की

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य के साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। भविष्य में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। आज आपको व्यर्थ की भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं। अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि कुछ दिनों से आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें आराम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि बिना सोचे समझे खर्च करने से बचें। दफ्तर में आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की अटकी हुई डील आज पूरी हो सकती है। आज आप राहत की सांस लेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:5

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज खर्चे कुछ काम होंगे और आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। यदि आप इसी तरह सोच समझकर काम लेंगे तो जल्द हो आपको अपने कर्जो से मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आप सोने चांदी से जुड़ा काम करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपको लिवर से जुड़ी परेशानी है तो अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक:37

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का वाद विवाद व्यापार में नुकसान की वजह बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। आपका अहंकार आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। त्योहार के इस मौसम में जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है। अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। काफी दिनों बाद आप तो ठीक तरह से अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिले। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आप अच्छेफायदे की उम्मीद कर सकते हैं। जल्दबाजी में आपको आज कोई भी काम करने से बचने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो आपको शांत दिमाग से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ जाएं। इस समय आपको अपने बड़ों की सलाह लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है उनकी ओर से आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी मिले। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है लापरवाही न करें।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको भाग्य के साथ कुछ कम मिलेगा और हो सकता है आपके कुछ प्रयास विफल हो जाए। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में वर्क प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का दबाव आपको और परेशान कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप सकारात्मक रहें और परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों का आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपना कामकाज आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इस तरह के मामले में हम जल्दबाजी न करें। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:14

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आप कोई नई डील करने वाले हैं तो इस डील को फाइनल करने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। हो सके तो अपने करीबियों से भी आप सलाह लें। नौकरी

पेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आप की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आया का नया स्त्रोत आपको मिल सकता है। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी इन यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय:सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेवजह की बातों को लेकर आप झगड़े झंझट से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है, साथ ही आपका काम भी प्रभावित होगा। दफ्तर में आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। हो सकता है आपसे कई गलतियां हो जाएं। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के कुछ सदस्यों के साथ आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप पैसों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपने खर्चों में भी कटौती करने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कुछ नया सीखने को मिल सकता है, विशेष रूप से यदि हाल ही में अपनी नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल म अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह का तनाव कारोबार में नुकसान की वजह बन सकता है। वहीं छोटे व्यापारियों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:2

शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपके स्वभाव में खुशमिज़ाजी देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ समय से आपको अपने द्वारा किए हुए कार्यों का उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार है। यह सब आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच से ही संभव हो पाया है इसलिए आज अपनी जीत का जश्न मनाए। व्यापार करने वाले जातकों को आज अपने विरोधियों से संभलकर रहने की की जरूरत है। वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते है। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय और बच्चों के साथ खरीदारी करने भी जा सकते है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

15 October 2022 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अपने उज्जवल भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते है। यदि मन में किसी तरह की दुविधा या संकोच हो तो अपने बड़ों या फिर करीबी मित्रों की सहायता आप ले सकते है। दफ्तर में आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। यदि आप अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करते है तो आपकी तरक्की की उम्मीद बढ़ जाएगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो आज आपको इससे जुड़ी यात्रा करनी पड़ेगी। परिजनों के साथ आप घूमने फिरने और अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

Story first published: Tuesday, October 18, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion