Aaj Ka Rashifal 19 December Horoscope: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में काम का बोझ आज कुछ अधिक रहने के आसार हैं। साथ ही आप पर दबाव भी काफी अधिक रहेगा। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आप की कला आज सभी का दिल जीत लेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। रूके हुए धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का समय और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक डिनर डेट के लिए जा सकते हैं। लंबे समय बाद ऐसा यादगार समय बिता कर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। साथ ही इससे आपके बीच नजदीकियां भी बढ़ेगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से शाम 4:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज के दिन आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वजनदार चीजें उठाने से बचें अन्यथा आपको पीठ या कमर से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप अनुभवी और करीबियों से सलाह लेकर ही इस प्रस्ताव को स्वीकार करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप नई नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो खानपान में ज्यादा गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। मन शांत रहेगा और आप स्वयं को तनाव मुक्त पाएंगे। लंबे समय बाद आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में बॉस आपके कार्य से काफी प्रसन्न रहेंगे और उनकी तारीफ आपका मनोबल बढ़ाएगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं लेकिन आपके रास्ते में कुछ अड़चनें आ रही है तो आज सारी मुश्किलें दूर हो सकती हैं। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई करते समय आप पूरी सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपकी छवि खराब कर सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है, खासतौर पर अगर आपका काम डेयरी उत्पादों का है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं अनाज से जुड़ा काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेवजह के खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज सारी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे, साथ ही आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। आज आपका काफी पैसा भी खर्च होने के आसार हैं। दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ कुछ कम होने से आपको काफी राहत मिलेगी। आज आपका कोई कठिन कार्य भी सरलता से पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी पूरा होने के आसार हैं। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रुप से भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। अगर आपको शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदतें हैं तो जल्द से जल्द से छुटकारा पाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक जाता है तो आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। इस तरह की परिस्थिति में आप हिम्मत से काम लें। उचित समय आने पर आपकी इस परेशानी का अंत जरूर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। हालांकि जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको परेशान कर सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच के मसलों का हल करने का प्रयास करें। पैसों को लेकर कुछ चिंता रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मसालेदार और तले भुने भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मन अशांत रहेगा और आपकी उलझनें कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको अपनों से अपने मन की बात साझा करने की जरूरत है। चुप रहकर आप अपनी परेशानियां और न बढ़ाएं। दफ्तर में आपको काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज अपने काम आप अधूरे न छोड़े। इसके अलावा आप उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। छोटे व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। अगर आप नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको चिंता से दूर रहना होगा। साथ ही आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की भी सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि व्यापार से जुड़े जातकों के किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। हालांकि आपका काफी धन खर्च हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके इस नुकसान की भरपाई भी होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। दफ्तर में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आज आपको धन की प्राप्ति भी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर में कुछ खास मेहमानों का आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। अपने बजट को ध्यान में रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। लकड़ी के कारोबारियों पर अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि लंबे समय से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आज के दिन आपको रिलैक्स करने का मौका मिल सकता है। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। भविष्य में आपको इसका अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपसी समझ बैठे होगी, विशेष रूप से बड़े भाई के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। उनके सहयोग से आज आपकी किसी परेशानी का हल आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर पर अपना विश्वास बढ़ाने का प्रयास करें। बेवजह की अनबन यह टकराव से नुकसान आपका ही होगा। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप मन लगाकर अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। छोटी-छोटी गलतियां करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर होंगी। काफी दिनों बाद आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

Story first published: Sunday, December 19, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion