Aaj Ka Rashifal 19 March Horoscope: मीन राशि की गर्भवती महिलाएं रहे आज संभलकर

आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए काफी थकान भरा रहने के आसार है। कामकाज का दबाव अधिक रहने वाला है। इसके अलावा घरेलू जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ता नजर आ रहा है। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी समय न मिले। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप शांत दिमाग और धैर्य से अपने काम करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव से बचें। इस तरह की बातें आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 11:45 से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आपको सिगरेट, शराब आदि जैसी बुरी आदतें हैं तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप किसी गंभीर रोग का शिकार हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातक आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आप बेवजह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। ऐसे में आसपास के लोगों के साथ आपकी कहासुनी होने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपका पूरा दिन बेकार की चीजों में नष्ट हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपके कामकाज में सुधार की सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की जरूरत है। इस समय काम के प्रति लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको अनिद्रा, बेचैनी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सारी कड़वाहट दूर होगी। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वस्थ की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के बड़ों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा अपना पक्ष शांति और समझदारी से रखें। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता मजबूत रखने का प्रयास करें। अपनी शादीशुदा जिंदगी में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो पूरी सावधानी बरतें। दफ्तर में बॉस आप के प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। ऐसे में आपको निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। अपनी गलतियों से सबक लें साथ ही पूरी मेहनत और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। सेहतमंद रहने के लिए मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर इस समय आप लंबी यात्रा न करें तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। इसके अलावा उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खानपान में गड़बड़ी न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। आज आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। वर्क लोड कम रहने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज आप अपनी योजनाओं में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपच, गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज सारी चिंताओं को भूलकर अपनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करें। इस समय आपको अपनों के स्नेह और समर्थन की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि छोटी सी भी समस्या होती है तो तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा चिंता करने से बचें। अच्छा सोचे आपके साथ अच्छा ही होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 6:25 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से किसी कारणवश आपका वेतन अटका हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। वहीं खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें नहीं तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें। आज आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज दिन की शुरुआत हनुमान जी की पूजा अर्चना से करें। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। बेहतर होगा आप बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च न करें, नहीं तो आपकी भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यदि आपके पास कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है तो उसे तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन देखने को मिलेगा। आज वाहन प्रयोग करते समय पूरी सावधानी बरतें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि कुछ समय से आपके घर का वातावरण ठीक नहीं चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। अपनों का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस राशि की गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से सीढ़ियां उतरते चढ़ते समय आप पूरी सावधानी बरतें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है जिससे आपके किसी कार्य में बाधा आने के आसार हैं। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी और आप अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके फैसलों का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

Story first published: Saturday, March 19, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion