For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 19 May Horoscope: पैसों के मामले में आज ये 3 राशियां रहें संभलकर

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि लंबे समय से आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल रही है तो आपको थोड़ा और इंतजार करने की आवश्यकता है। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को इस समय धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और अपनी ओर से परिश्रम करते रहें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। हालांकि आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास तेज करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। इसके अलावा आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन उचित है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। आपके इस फैसले का अच्छा नतीजा भविष्य में आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है और आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही है तो आपको जल्द से जल्द इनका हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार ही चलने की आवश्यकता है। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। कामकाज की बात तो नौकरी करने वाले जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। वहीं व्यापार करने वाले लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप रियल स्टेट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको अपने फैसलों के अच्छे नतीजे मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारी वर्ग को अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको कुछ नई योजनाओं पर काम करने की आवश्यकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। आज आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें और बेवजह की बातों को सोच कर अपनी एकाग्रता भंग न करें। घर का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें नहीं तो घर का माहौल बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में संभलकर रहें। आज कोई भी आर्थिक लेनदेन न करें। सेहत कमजोर रहेगी। आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज अपनों की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप किसी करीबी की पैसों से मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बड़ी डील लगने के आसार है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उनका भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। इसका उचित परिणाम आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले लोगों की लेटलतीफी उन्हें मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आज आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन काफी मजेदार गुजरेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको इसके लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज आपके बड़े बुजुर्ग आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। यदि आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी कुछ बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 4:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपको पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपका काम आगे बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम के साथ-साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ज्यादा हंसी मजाक करना आप पर भारी पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। इसके अलावा दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता ठीक रखने की कोशिश करें। आपको समझना होगा कि आपके अपने आपका भला ही चाहते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें नहीं तो आपके सुंदर भविष्य के सपने अधूरा ही रह जाएगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए लोगों के साथ डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। पिता का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि बड़े भाई या बहन के साथ आपके रिश्ते में खटास आ गई है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

परिवार में सामंजस्य बनाने का प्रयास करें। हो सकता है किसी कारणवश घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहें। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की कोशिश करें, साथ ही घर के बड़ों की सलाह अनुसार ही चलें। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी राहत लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ आर्थिक मुनाफा आज आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। हालांकि कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको स्किन से जुड़ी कोई एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं जिसके कारण आपका बड़ा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि बॉस कोई सौंपते हैं तो आज आप समय का पूरा ध्यान रखें। इसके अलावा एक ही गलती को बार-बार दोहराने से भी आपको बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। सेहत की बात करें तो आपको पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

English summary

Horoscope Today 19 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, May 18, 2022, 15:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion