For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 19 November Horoscope: मकर राशि वालों के जीवन में रहेगी आज काफी उथल-पुथल

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में बॉस की ओर से आपको तारीफें मिल सकती हैं। इसके अलावा आज आपको कोई अहम भूमिका निभाने का भी अवसर मिल सकता है। जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप सोने चांदी का काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। इसके अलावा साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज माता-पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको हाथों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज वाहन का प्रयोग आप बहुत ही सावधानी से करें। तेज गति में वाहन चलाने से बचें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है अचानक कोई बड़ा खर्च होने संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो जाने से आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी समस्या का समाधान जल्द ही हो जाएगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:20 से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। आपकी सकारात्मकता और कड़ा परिश्रम आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम दे सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। डेयरी उत्पादों का कारोबार करने वाले जातकों को आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता न करने की सलाह दी जाती है। आपके प्रिय को किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आप अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपना रूटीन चेकअप करवाने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11 बजे से रात्रि 8:05 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में किसी से भी अपने मन की बात साझा करने से बचें नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज आप उसे पूरा कर सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। गुस्से में ऐसी कोई बात न करें जिससे आपके प्रिय के दिल को ठेस पहुंचे। अगर आपको लिवर से संबंधित कोई बीमारी है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दूसरों का अपमान करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप एक साथ कई काम निपटाने की गलती न करें अन्यथा आपसे छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं। इसके अलावा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको कठोर परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। बड़े भाई का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेन देन न करें तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आपको ज्यादा मीठे का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:05 से रात्रि 9:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज आपको दूसरों से आगे रखेगी। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत और लगन देखकर काफी प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। क्रोध और अहंकार में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको काफी पछतावा हो। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का आपको अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8:25 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है। थोक व्यापारियों के हाथ आज कोई अच्छा मौका लग सकता है। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो उसका उचित फल भविष्य में आपको मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण अच्छा रहेगा। आज पूजा पाठ पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो आपको सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। कम प्रयास में आपको ज्यादा धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहने के आसार हैं। घर के सदस्यों का आपसी तालमेल बिगड़ने से आपके घर में झगड़े झंझट होने की संभावना है। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आप अपना आपा खोते हैं तो आपके घर की एकता और शांति भंग हो सकती है। सेहत में सुधार आ सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की आशंका है। इसके अलावा आज आपके टारगेट आसानी से पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक आप के मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। आपका कुछ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज परिजनों को आप पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। घर हो या कार्यस्थल आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं। गलत बेतावत के लिए आपको शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। लाभ कमाने का अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप सम्मान से पेश आएं। उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें विशेष रूप से यदि पिता आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों पर गौर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती, आलस्य आदि महसूस हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप छोटा मोटा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप घूमने फिरने के लिए किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं। हालांकि शौक मौज पर आपको जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का मिजाज काफी बढ़िया रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें और समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

रियल स्टेट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है। आज आपको अपने किसी बड़े नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को भी आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो अपने फैसले आप बहुत ही समझदारी से लें। आपके एक गलत फैसले का बूरा असर आपके पूरे परिवार पर पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 19 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, November 18, 2021, 15:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion